9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedवीडियो: सरेआम फार्ट पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा- हां, मैंने किया, वो साइलेंट...

वीडियो: सरेआम फार्ट पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा- हां, मैंने किया, वो साइलेंट और डेडली थे

Published on

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से दूर हॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’को लेकर भी खबरों में हैं। प्रियंका चोपड़ा से उनके हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्होंने जो फिल्में की हैं उनमें से कई ऐसी भी है जिसे देखकर उन्हें नफरत होती हो? प्रियंका चोपड़ा ने पब्लिक के सामने फार्ट को लेकर भी बातें की हैं और वो भी उन्होंने अपना जवाब लाय डिटेक्टर टेस्ट के साथ दिया है।

प्रियंका चोपड़ा के साथ ये सवाल-जवाब के सेशन वीडियो तैयार किया है प्राइम वीडियो इंडिया ने। इस वीडियो में दिखाया गया है कि प्रियंका से सवाल पूछने से पहले उनकी उंगलियों के साथ लाय डिटेक्टर मशीन को कनेक्ट किया जाता है। यानी साफ है कि प्रियंका इअगर झूठ बोलेंगी तो मशीन बोल उठेगा। प्रियंका से इस दौरान काफी ऊटपटांग सवाल पूछे गए जिसका जवाब उन्होंने सच-सच दिया है।

फिल्म का हिस्सा तो बनीं, लेकिन वो उन्हें खुद पसंद नहीं आई
प्रियंका से पूछा गया कि उनकी की गई कोई ऐसी फिल्म है जिससे उन्हें नफरत हो? प्रियंका ने कहा, ‘मैं ये नहीं बता सकती कि कौन सी फिल्म थी लेकिन मैं ये जरूर कह सकती हूं कि वो अनुभव काफी बुरा था। मैं घंटों वहां इंतजार किया करती थी। मेरी लाइन्स का कोई अर्थ ही नहीं निकलता था। मुझे लगातार टीनेज की तरह रखा जा रहा था जो मैं नहीं थी। इसलिए वो काफी मुश्किल था।’

पब्लिक के सामने गैस छोड़ने पर बोलीं प्रियंका
प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी भी पब्लिक के बीच गैस छोड़ा है? प्रियंका ने कहा, ‘हां, मैंने पब्लिक के बीच ऐसा किया है लेकिन वो साइलेंट और डेडली थे। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी से ये कहा कि वो घर से निकल चुकी हैं जबकि वो घर पर ही हों? प्रियंका ने कहा- हां, हर बार, मैं हमेशा रास्ते में होती हूं, कभी मत यकीन करना जब मैं ऐसा कहूं तो।

खर्राटे का सवाल पर झूठ बोल गईं प्रियंका
प्रियंका से पूछा गया कि उन्हें पराठा और बर्गर में क्या पसंद है। प्रियंका ने बिना देरी किए कहा- पराठा और मैंने सुबह ही 3 पराठे खाए। प्रियंका चोपड़ा से ये भी पूछा गया कि क्या जब वह सोती हैं तो खर्राटे मारती हैं? उन्होंने कहा- मेरे हसबैंड कहते हैं कि मैं ऐसा करती हूं, लेकिन मैंने ये कभी नहीं माना। मैं खर्राटे नहीं लेती। हालांकि, खर्राटे वाले सवाल पर लाय डिटेक्टर टेस्ट मशीन रेड हो उठा जबकि इससे पहले हर सवाल पर वह ग्रीन था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...