12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedविराट कोहली ने जड़ी 45वीं सेंचुरी, अनुष्का शर्मा ने दिया प्यारभरा रिएक्शन

विराट कोहली ने जड़ी 45वीं सेंचुरी, अनुष्का शर्मा ने दिया प्यारभरा रिएक्शन

Published on

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फैंस के फेवरेट सेलिब्रिटी कपल है. दोनों हमेशा फैंस के सामने कपल गोल्स सेट करते दिखाई दिए हैं. कभी अनुष्का ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन किया हो या कोई नया काम किया हो, अक्सर विराट उन्हें प्रेज करते दिखाई दिए हैं. वहीं विराट के अचीवमेंट्स पर अनुष्का ने भी हमेशा उनकी सराहना की है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. विराट ने मैच में 100 रन पूरे किए तो अनुष्का ने पति को अपने तरीके से बधाई दी.

अनुष्का ने किया चियर
OMG…प्यार हो तो ऐसा! पार्टनर की अचीवमेंट्स पर शाउट आउट देना तो कोई इनसे सीखे. पिछली बार अनुष्का के प्यूमा पोस्ट पर विराट ने चियर किया था. तो वहीं इस बार विराट के 100 रन पूरे करने पर अनुष्का ने अपना दिल दे दिया है. इस कपल के क्या ही कहने…इनका हर एक्शन दिल को छू जाता है.

मैच के दौरान अपनी पारी खेलते हुए विराट कोहली सेंचुरी मारी, ये देख अनुष्का भी खुशी से फूली नहीं समाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर अपने हबी को बधाई दी. अनुष्का भी टीवी पर विराट का मैच देख रही थीं. पति के सेंचुरी पूरे करने पर पत्नी अनुष्का का भी प्यार उमड़ पड़ा. एक्ट्रेस ने टीवी से पति विराट की फोटो क्लिक कर स्टोरी में अपडेट कर दी. इसपर उन्होंने बड़े से दिल के इमोजी को भी पेस्ट किया.

विराट का 45वां शतक
फैंस तो वैसे भी इस कपल पर अपना दिल हारे बैठे होते हैं. अनुष्का का ये रिएक्शन भी हर किसी को पसंद आ रहा है. बता दें, विराट इन दिनों गुवाहाटी में हैं. जहां श्रीलंका और भारत के बीच वन-डे मैच खेला जा रहा है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में विराट ने अपनी 45वीं सेंचुरी पूरी की. माना जा रहा है कि विराट के लिए 2023 साल की शुरुआत दमदार रही है.

चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आएंगी अनुष्का 
अनुष्का की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल चकड़ा एक्सप्रेस को लेकर बिजी हैं. इस फिल्म में अनुष्का महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रसित रॉय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 16 दिसंबर 2023 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...