12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedविवेक अग्निहोत्री ने प्रकाश राज को बताया अर्बन नक्सली, एक्टर ने बताया...

विवेक अग्निहोत्री ने प्रकाश राज को बताया अर्बन नक्सली, एक्टर ने बताया था ‘द कश्मीर फाइल्स’ को महा बकवास फिल्म

Published on

‘वॉन्टेड’, ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में विलन के दमदार रोल से सबका दिल जीत चुके साउथ के एक्टर प्रकाश राज अब बॉलीवुड के भी फेवरेट बन चुके हैं। इस बार प्रकाश राज ने मजाक-मजाक में बॉलीवुड के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से पंगा ले लिया। दरअसल प्रकाश राज ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बकवास बता दिया और फिर क्या था, डायरेक्टर ने उनपर जमकर अपनी भड़ास उतार दी है।

बता दें कि हाल ही में केरल में मातृभूमि इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ लेटर आयोजित हुआ जहां प्रकाश राज ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बेकार बताया। फिल्म The Kashmir Files का नाम ऑस्कर के नॉमिनेशन लिस्ट में भी आया था, लेकिन फाइनल लिस्ट से यह फिल्म बाहर हो गई। Prakash Rajने इसे लेकर भी इस फिल्म का मजाक उड़ाया। अब विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर अपना गुस्सा उतारा है।

विवेक ने कहा- एक छोटी सी फिल्म ने अर्बन नक्सलियों की नींद उड़ा दी
Vivek Agnihotri ने लिखा है, ‘एक छोटी सी लेकिन जनता की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने अर्बन नक्सलियों की रातों की नींद उड़ा कर रख दी है कि एक साल बाद भी उनकी पीढ़ी परेशान है। वो इसके दर्शकों को भौंकने वाला कुत्ता कह रहे हैं और मिस्टर अंधकार राज में भास्कर कैसे पा सकता हूं, वो तो सब आपका है, हमेशा के लिए।’

प्रकाश राज ने कहा था- उन्हें ऑस्कर किया भास्कर भी नहीं मिलेगा
प्रकाश राज ने इस फिल्म के खिलाफ अपने बयान में कहा था, ”मैं द कश्मीर फिल्स को सबसे बकवास फिल्मों में से एक मानता हूं। हम अच्छी तरह से जानते हैं कि इस फिल्म को किसने प्रड्यूस किया है बेशर्म, इंटरनैशनल जूरी, उन पर थूकती है। लेकिन फिल्म के बेशर्म डायरेक्टर कह रहे हैं कि मुझे ऑस्कर नहीं मिला, उन्हें ऑस्कर क्या भास्कर भी नहीं मिलेगा।’

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...