5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedविवेक अग्निहोत्री ने 'पठान' के गाने को बताया गंदी कॉपी? यूजर्स ने...

विवेक अग्निहोत्री ने ‘पठान’ के गाने को बताया गंदी कॉपी? यूजर्स ने लगाई क्लास

Published on

शाहरुख खान की पठान का जब से पहला लुक ही रिलीज हुआ है, तब से ही फैंस के बीच फिल्म का जबरदस्त बज बन चुका है. हाल ही में फिल्म का गाना रिलीज हुआ, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स देखने को मिले. कई लोगों को गाना बेहद पसंद आया तो कई यूजर्स ने मीम बनाने शुरू कर दिए. इस बीच फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री का भी एक इनडायरेक्ट रिएक्शन ट्वीट वायरल हुआ. जिसे लेकर शाहरुख खान के फैंस ने उनकी क्लास लगा दी.

रील वीडियो जैसा लगा गाना
12 दिसबंर को फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग गाना रिलीज हुआ है. इस गाने को रिलीज के पहले ही घंटे में एक मिलियन व्यूज मिल गए. फैंस के बीच गाना जबरदस्त हिट हो रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर दीपिका के डांस मूव्स को लेकर फनी मीम्स भी बन रहे हैं, जो कि काफी वायरल हुए. जहां सब ने इस गाने पर सीधा रिएक्शन दिया. वहीं द कश्मीर फाइल्स फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस पर घुमा फिरा के अपना रिव्यू दिया.

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- पहले इंस्टा रील्स बॉलीवुड सॉन्ग्स की गंदी कॉपी लगते थे. अब बॉलीवुड के गाने इंस्टा रील्स की गंदी कॉपी लगते हैं. शाहरुख के फैंस को विवेक के इस ट्वीट का इशारा समझते देर नहीं लगी. उन्होंने कमेंट सेक्शन में विवेक को ज्ञान देना शुरू कर दिया.

फैंस ने लगाई क्लास
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- पहले इंस्टा रील्स बॉलीवुड सॉन्ग्स की गंदी कॉपी लगते थे. अब बॉलीवुड के गाने इंस्टा रील्स की गंदी कॉपी लगते हैं. शाहरुख के फैंस को विवेक के इस ट्वीट का इशारा समझते देर नहीं लगी. उन्होंने कमेंट सेक्शन में विवेक को ज्ञान देना शुरू कर दिया. विवेक के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने उन्हें उन्ही के एक पुराने ट्वीट की याद दिलाई. जो उन्होंने शाहरुख खान को सुपरस्टार बताते हुए लिखी थी. वहीं एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा- भाई, हर चीज की अति बुरी होती है.

पठान के बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण का अब तक का सबसे ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है. दीपिका ने बिकिनी पहन कई किलर डांस मूव्स किए हैं. वहीं शाहरुख खान ने भी अपने सिक्स पैक एब्स को फ्लॉन्ट किया है. फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...