17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedफिजी से पानी, चीन से जूस, ऑस्ट्रेलिया से मीट, कनाडा से मशरूम......

फिजी से पानी, चीन से जूस, ऑस्ट्रेलिया से मीट, कनाडा से मशरूम… भारत से क्या मंगाता है अमेरिका

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। दूर-दूर तक कोई देश उसके मुकाबले में नहीं है। अमेरिका के लगभग सभी देशों के साथ व्यापारिक रिश्ते हैं। दुनिया का हर छोटा-बड़ा देश अमेरिका के साथ अपना ट्रेड बढ़ाना चाहता है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका का बाजार बहुत बड़ा है। अमेरिका के बाजार में ज्यादातर चीजें इम्पोर्टेड हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अमेरिका सबसे ज्यादा पानी फिजी से मंगाता है। वह अपने पड़ोसी देशों कनाडा और मेक्सिको से सबसे ज्यादा खाने-पीने का सामान मंगाता है। चीन कई साल तक उसका सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर रहा। लेकिन पिछले कुछ साल से दोनों देशों को रिश्तों में तल्खी आई है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अमेरिका किस देश से खाने-पीने का क्या सामान मंगाता है।

अमेरिका अपने पड़ोसी देश कनाडा से मशरूम, पशु मीट, सुअर का मीट, मछली, लॉबस्टर, केकड़े, कैनोला ऑयल, गेहूं, मक्का, ओट्स, जो और मैपल सिरप मंगाता है। इसी तरह टमाटर, एवोकाडो, शिमला मिर्च, क्रेनबेरीज, स्ट्रॉबेरीज, रैस्पबेरीज, ककड़ी, ब्रोकोली, तरबूज, आम, एस्पेरेगस, नींबू, प्याज, पालक, लेट्यूस, अखरोट और चीनी का सबसे ज्यादा आयात मेक्सिको से किया जाता है। अमेरिका में भेड़ की सबसे ज्यादा मीट ऑस्ट्रेलिया से आता है जबकि ब्राजील से ओरेंज जूस का सबसे ज्यादा आयात किया जाता है। चीन से सबसे ज्यादा ऐपल जूस और फ्रोजन फिश आती है। चिली से अंगूर और पोल्ट्री का आयात होता है जबकि कोलंबिया से कच्ची कॉफी आती है।

भारत से क्या मंगाता है
इसी तरह कोस्टारिका अमेरिका को अन्नानास का सबसे बड़ा सप्लायर है जबकि आइवरी कोस्ट से कॉफी बीन्स आती है। ग्वाटेमाला से केला और तरबूज आता है जबकि इंडोनेशिया पाम ऑयल और कोको बटर का एक्सपोर्ट करता है। अमेरिका को बटर सप्लाई के मामले में आयरलैंड सबसे आगे है जबकि इटली से ऑलिव ऑयल, सॉल्टेड स्वाइन मीट और चीज आता है। अमेरिका को सबसे ज्यादा दूध की सप्लाई न्यूजीलैंड से होती है। इसी तरह नीदरलैंड्स से कोको पाउडर आता है। स्पेन रिफाइंड ऑलिव ऑयल का सबसे बड़ा सप्लायर है, स्विट्जरलैंड से रोस्टेड कॉफी आती है, थाईलैंड से चावल आता है और वियतनाम काली मिर्च और काजू का सबसे बडा सप्लायर है।

जहां तक भारत का सवाल है तो अमेरिका सबसे ज्यादा झींगा मछली भारत से मंगाता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 में अमेरिका ने भारत से 2,97,571 मीट्रिक टन फ्रोजन झींगे का आयात किया। इस दौरान भारत का सीफूड एक्सपोर्ट ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। भारत ने 2023-24 में 17,81,602 मीट्रिक टन सीफूड का एक्सपोर्ट किया जिसकी कीमत ₹60,523.89 करोड़ रुपये रही। अमेरिका के बाद चीन, यूरोपीय यूनियन, साउथईस्ट एशिया, जापान और मिडल ईस्ट भारतीय सीफूड के सबसे बड़े बाजार हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...