7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedहम लक्ष्मण रेखा खींचेंगे... NDTV का मालिक बनने के बाद पहली बार...

हम लक्ष्मण रेखा खींचेंगे… NDTV का मालिक बनने के बाद पहली बार बोले गौतम अडानी

Published on

नई दिल्ली

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी में मैज्योरिटी स्टेक खरीदा है। इससे एनडीटीवी की एडिटोरियल इंडिपेंडेंस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन अडानी का कहना है कि उनकी एनडीटीवी की एडिटोरियल इंडिपेंडेंस में कोई हस्तक्षेप करने की मंशा नहीं है। मैनेजमेंट और एडिटोरियल के बीच एक स्पष्ट लक्ष्मणरेखा होगी। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनियां प्रोफेशनल लोगों के हाथ में है और वह कंपनी को रोजाना के कामों में कोई दखल नहीं देते हैं। यही बात एनडीटीवी पर भी लागू होगी। अडानी ने जोर देकर कहा कि आलोचकों को हमें थोड़ा समय देना चाहिए। हम इस बात को साबित कर देंगे।

अडानी ने इंडिया टुडे ग्रुप को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही। अडानी ग्रुप के पास एनडीटीवी की 37.44 फीसदी हिस्सेदारी है। साथ ही एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने भी अभी अधिकांश हिस्सेदारी अडानी ग्रुप को बेचने का फैसला किया है। अभी उनके पास कुल 32.26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें से वे 27.26 प्रतिशत हिस्सा अडानी ग्रुप को बेचेंगे। इससे अडानी ग्रुप के पास एनडीटीवी की 64.71 फीसदी हिस्सेदारी होगी। अडानी भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस हैं जबकि दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 39.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

लक्ष्मण रेखा
जब अडानी से पूछा गया कि वह एनडीटीवी में इंडिपेंडेंस को कैसे सुनिश्चित करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘मैं यह साफ करना चाहता हूं कि एनडीटीवी एक विश्वसनीय, स्वतंत्र और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क रहेगा। मैनेजमेंट और संपादकीय में हमेशा एक लक्ष्मण रेखा रहेगी। वक्त के साथ यह साफ हो जाएगी। आप हमें थोड़ा वक्त दें।’ उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप की कंपनियां पेशेवर और काबिल सीईओ चला रहे हैं। मेरा काम केवल उन्हें दिशा दिखाना, पूंजी आवंटन और उनके काम की समीक्षा तक सीमित हैं। हमने पेशेवरों की टीम को तैयार किया है जो समस्या सुलझाने में यकीन करती है। लोकतंत्र में लोगों की शिकायत हो सकती है और हम इसका सम्मान करते हैं।

हाल में एक रेटिंग एजेंसी ने दावा किया था कि अडानी ग्रुप की कंपनियों पर भारी कर्ज है। इस बारे में अडानी ने कहा कि जो लोग ऐसी बातें कर रहे हैं वे अडानी ग्रुप की कंपनियों की आर्थिक स्थिति और कर्ज के बारे में कम जानकारी रखते हैं। उन्हें इस बारे में और तहकीकात करने की जरूरत है। पिछले नौ साल में हमारा मुनाफा कर्ज की तुलना में दोगुना बढ़ा है। हमारा कर्ज और एबिटा का रेश्यो 7.6 था जो अब 3.2 पर आ गया है। दुनिया की कई रेटिंग एजेंसियों ने हमें भारत सरकार की सॉवरेन रेटिंग के बराबर रेटिंग दी है। ये एजेंसियां काफी जांच-पड़ताल के बाद रेटिंग देती हैं। हमारी स्थिति स्ट्रॉन्ग और सिक्योर है। अडानी ने कहा कि नौ साल पहले हमारे कर्ज में भारतीय बैंकों की हिस्सेदारी 86 फीसदी थी जो अब 32 फीसदी रह गई है।

रैंकिंग मतलब नहीं रखती
अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि उनके लिए रैंकिंग कोई मायने नहीं रखती है। यह मीडिया हाइप है। हमने सबकुछ जीरो से खड़ा किया है और इस यात्रा में कई चुनौतियों का सामना किया है। हम किसी रैंकिंग में आने के बजाय देश को मजबूत करने में यकीन रखते हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि साल 2022 उनके लिए कई मायनों में शानदार रहा। इस साल अडानी विल्मर का आईपीओ आया और यह ग्रुप की सातवीं लिस्टेड कंपनी बन गई। साथ ही अडानी ग्रुप देश का दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई। हमने एसीसी और अंबूजा सीमेंट का 10.5 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया। यह ग्रुप का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण था। इस डील को हमने रेकॉर्ड तीन महीने में पूरा किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...