13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeUncategorized'लड़ लेंगे हालात से...', अश्लील जोक विवाद में फंसे यूट्यूबर आशीष चंचलानी...

‘लड़ लेंगे हालात से…’, अश्लील जोक विवाद में फंसे यूट्यूबर आशीष चंचलानी के छलके आंसू, फैंस से लगाई गुहार

Published on

नई दिल्ली,

कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट के पैनलिस्ट रहे यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी अश्लील जोक विवाद में फंसे थे. हालांकि कमेंट को-पैनलिस्ट रणवीर इलाहबादिया ने किया था लेकिन इसकी आंच शो में मौजूद सभी लोगों पर पड़ी. इस मामले में हुई पूछताछ के कई दिन बाद आशीष ने पहली बार अपनी बात रखी है. एक इमोशनल वीडियो शेयर कर आशीष ने फैंस से सपोर्ट और प्रार्थना करने की अपील की.

आशीष के छलके आंसू
आशीष को मुंबई ही नहीं बल्कि असम पुलिस को भी अपना बयान देना पड़ा था. अपनी पेशगी और अपना बयान दर्ज कराने के बाद, यूट्यूबर ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा क्या कहूं. लड़ लेंगे हालात से, देखे हैं ऐसे कठिन समय, इसमें से भी कुछ नया सीख लेंगे. मैं आप सबसे बस यहीं अनुरोध करता हूं कि मेरा परिवार और मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखना. जब भी मैं वापस आऊं, मेरा काम थोड़ा इधर-उधर हो जाएगा, लेकिन तब भी समर्थन करना. मैं कड़ी मेहनत करूंगा, जैसे मैंने हमेशा कड़ी मेहनत की है.

पुलिस से हुआ था आमना-सामना
बीते दिनों आशीष पुलिस स्टेशन के चक्कर काटते दिखे थे. शो से रिलेटेड उनसे कड़ी पूछताछ की गई थी. हालांकि विवादित टिप्पणी आशीष ने नहीं की थी लेकिन शो के फॉर्मेट से लेकर पैसे दिए जाने को लेकर उनसे तमाम तरह के सवाल किए गए थे. पुलिस ने आशीष और रणवीर इलाहबादिया से 4 घंटे तक पूछताछ की थी. इन तमाम बातों से यूट्यूबर काफी परेशान दिखे. उनकी नम आंखे देख फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि आशीष की तो कोई गलती ही नहीं थी, वो तो बिना वजह फंस गए.

मालूम हो कि इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर इलाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से पूछा था, “क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर हर दिन इंटीमेट होते देखना पसंद करेंगे या फिर एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद करवा देंगे?” इस भद्दे जोक का वीडियो खूब वायरल हुआ जो बड़ी तादाद में लोगों को नाराज कर गया था. इसपर नाराजगी जताते हुए यूट्यूबर को बॉयकाट करने की मांग की और केस तक दर्ज करा दिया गया था.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...