11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedहम नहीं रुकेंगे! रूस से सस्ता तेल खरीदने का 'UAE' प्लान, भारतीय...

हम नहीं रुकेंगे! रूस से सस्ता तेल खरीदने का ‘UAE’ प्लान, भारतीय कंपनियों ने खोजा गजब तरीका

Published on

नई दिल्ली

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस का तेल निर्यात रोकने के लिए पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए। लेकिन भारत ने इसके कई रास्ते निकाल लिए। रुपी-रूबल ट्रेड को एक नया आयाम मिला। भारत किसी से नहीं डरा और इसने रूस से जमकर कच्चा तेल खरीदा। अब रूसी तेल खरीदने के लिए भारतीय कंपनियों ने एक नया रास्ता निकाला है। यह संयुक्त अरब अमीरात से होकर जाता है। यानी वहां की करेंसी दिरहम यूज होती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज , बीपीसीएल (BPCL) और नायरा एनर्जी रूसी तेल खरीदने के लिए दिरहम का उपयोग कर रही हैं। इस तरह वे पश्चिमी प्रतिबंधों से बच रही हैं।

मामले से जुड़े लोगों के अनुसार खरीदारों ने कुछ लेनदन इस करेंसी में किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार स्पेसिफिक ट्रेडर्स की मांग के आधार पर पेमेंट्स कार्गो टू कार्गो बदल रहा है। हालांकि, रिलायंस, बीपीसीएल और नायरा ने इस पर तक्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

भारत का टॉप क्रूड सप्लायर है रूस
रूस से तेल आयात पर यूरोपीयन यूनियन के प्रतिबंधों के बाद भारत रूस के लिए कच्चे तेल का एक बड़ा ग्राहक बना हुआ है। रूस जून से भारत का टॉप क्रूड सप्लायर है। जो कार्गो पहले यूरोप जाते थे, वे अब एशिया की तरफ आ रहे हैं। यह तेल 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बेचा गया। वंदा इनसाइट्स की फाउंडर वंदना हरि ने कहा, ‘भारत शायद रूस से दिरहम में भुगतान की पेशकश करने के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए तैयार है, कच्चे तेल पर सौदेबाजी की कीमतों पर विचार कर रहा है।’

भारत यूएई का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर
यूएई दिरहम भारतीय खरीदारों और रूसी सेलर्स को ग्रीनबैक के संभावित प्रतिबंधों की जटिलताओं के बिना अपेक्षाकृत अनुमानित करेंसी प्रदान करता है। भारत यूएई का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर है। अधिकारी दिरहम और रुपये के बीच व्यापार बढ़ाने के मैकेनिज्म पर काम कर रहे हैं।

अधिकतर डील्स अभी भी डॉलर में
अधिकतर ऑयल डील्स अभी भी डॉलर में की जाती हैं। भारत के तेल मंत्री ने कहा कि उन्हें तेल खरीद में दिरहम के इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी। हरदीप सिंह पुरी ने बेंगलुरु में एक इंटरव्यू में कहा, ‘यदि आप मुझसे आधिकारिक तौर पर पूछ रहे हैं कि क्या मैं इन भुगतान चैनलों के बारे में जानता हूं तो नहीं, मैं नहीं जानता हूं। अगर जरूरत पड़ी तो हम बात करेंगे।’

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...