16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedक्या बदलाव है! कल दिया पैसा, आज मिल गया स्‍पेक्‍ट्रम, सरकार की...

क्या बदलाव है! कल दिया पैसा, आज मिल गया स्‍पेक्‍ट्रम, सरकार की फुर्ती से सुनील मित्तल गदगद

Published on

नई दिल्ली

भारती एंटरप्राइजेज के मालिक सुनील भारती मित्‍तल ने सरकार की जमकर तारीफ की है। सरकार की फुर्ती से वह गदगद हो गए हैं। उन्‍होंने कहा है कि इस सरकार ने दिखाया है कि कारोबार कैसे होना चाहिए। यही बदलाव राष्‍ट्र को बदल सकता है। स्‍पेक्‍ट्रम आवंटन को लेकर मित्‍तल ने यह बात कही। उन्‍होंने बताया कि भारती एयरटेल ने बीते रोज स्‍पेक्‍ट्रम के लिए 8,312.4 करोड़ रुपये बकाये का भुगतान किया। कुछ घंटों के भीतर उन्‍हें आवंटन का लेटर मिल गया। उनके 30 साल के कारोबारी अनुभव में ऐसा कभी नहीं हुआ। टेलीकॉम कंपनी ए‍यरटेल को भारती एंटरप्राइजेज ऑपरेट करती है। हाल में इसने 5 जी स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी में हिस्‍सा लिया था।

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने गुरुवार को एक बयान जारी किया। इसमें उन्‍होंने सरकार की दमदार तरीके से तारीफ की। उन्‍होंने बताया कि कल एयरटेल ने स्पेक्ट्रम बकाये के लिए 8312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। कुछ घंटों के भीतर आवंटन का पत्र मिल गया। यह संबंधित फ्रीक्‍वेंसी बैंड के लिए है। वादे के मुताबिक स्पेक्ट्रम के साथ ई-बैंड आवंटन दिया गया।

मित्‍तल ने इस अनूठा अनुभव बताया। उन्‍होंने कहा कि कोई बवाल नहीं। याद दिलाने और मंत्रालय के गलियारों में चक्‍कर लगाने की झंझट नहीं। कोई बड़ा दावा नहीं। ईज ऑफ डूइंग बिजनस की यह मिसाल है। एयरटेल के मालिक बोले कि दूरसंचार विभाग (डीओटी) के साथ उनके 30 से ज्‍यादा के अनुभव में यह पहली बार हुआ है। इधर पेमेंट किया उधर स्‍पेक्‍ट्रम आवंटित कर दिया गया। यह नजीर है कि कारोबार कैसे होना चाहिए।

मित्‍तल बोले- क्‍या बदलाव है!
सरकार की सेवाओं से गदगद मित्‍तल ने कहा कि क्या बदलाव है! शीर्ष स्‍तर से लेकर टेलीकॉम सेक्‍टर के निचले पायदान तक यह दिख रहा है। यही वह बदलाव है जो राष्ट्र को बदल सकता है। अपने सपनों को एक विकसित राष्ट्र बनने की शक्ति दे सकता है। एयरटेल ने यह रकम चार साल की किस्त के अग्रिम भुगतान के रूप में दी है।

5जी स्पेक्ट्रम के लिए लगाई इतने करोड़ की बोली
बीते रोज एयरटेल ने बताया था कि उसका मानना है कि इस अग्रिम भुगतान के साथ ही चार साल के लिए एजीआर (समायोजित सकल राजस्व) से संबंधित भुगतान करने से कंपनी भविष्य में 5जी लागू करने पर फोकस कर सकेगी। दिग्गज दूरसंचार कारोबारी सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल ने 5जी स्पेक्ट्रम के लिए 43,039.63 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई थी।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोपाल विट्टल ने एक बयान में बताया था कि चार साल का यह अग्रिम भुगतान कंपनी को अपने परिचालन मुक्त नकदी प्रवाह को देखते हुए 5जी लागू करने के प्रयास को ठोस तरीके से आगे बढ़ाने में मदद करेगा। एयरटेल राइट इश्‍यू से अभी 15,740.5 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। कंपनी के पास 3,848.88 करोड़ रुपये अग्रिम और शेष राशि 19 वार्षिक किश्तों में चुकाने का विकल्प था।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...