15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized6 साल में जो नहीं हुआ वो हो गया… राहत या आफत?...

6 साल में जो नहीं हुआ वो हो गया… राहत या आफत? आप पर पड़ेगा सीधा असर

Published on

नई दिल्‍ली

सब्जियों और फलों के दाम कम होने से खुदरा महंगाई दर अप्रैल में घटकर 3.16 फीसदी पर आ गई। यह पिछले छह सालों में सबसे कम है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर अप्रैल में 3.16 फीसदी रही। यह जुलाई 2019 के बाद सबसे कम है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को सरकार ने महंगाई को 2 फीसदी घट-बढ़ के साथ 4 फीसदी पर बनाए रखने की जिम्मेदारी दी है। इस तरह उसकी पॉलिसी टारगेट पर है।

अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर में गिरावट आई है। यह दर 3.16 फीसदी रही, जो लगभग छह साल का सबसे निचला स्तर है। मार्च 2025 में यह महंगाई दर 3.34 फीसदी थी। वहीं, अप्रैल 2024 में 4.83 फीसदी थी। सब्जियों और फलों के दाम कम होने से महंगाई में कमी आई है।

खाने-पीने की चीजें अब हो रही हैं सस्ती
पिछले महीने खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 1.78 फीसदी रही। एक साल पहले यह 8.7 फीसदी थी। मार्च में यह दर 2.69 फीसदी थी। इसका मतलब है कि खाने-पीने की चीजें अब सस्ती हो रही हैं।

आरबीआई ने कहा है कि खुदरा महंगाई दर अब संतोषजनक स्तर पर है। सरकार ने आरबीआई को महंगाई को 4 फीसदी के आसपास रखने का लक्ष्य दिया है। आरबीआई ने ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती की है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोगों को लोन आसानी से मिल सके।

महंगाई पर क्‍या है आरबीआई का अनुमान?
आरबीआई का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 में खुदरा महंगाई दर 4 फीसदी रहेगी। पहली तिमाही में यह 3.6 फीसदी, दूसरी तिमाही में 3.9 फीसदी, तीसरी तिमाही में 3.8 फीसदी और चौथी तिमाही में 4.4 फीसदी रहने का अनुमान है।

आंकड़ों के अनुसार, ‘अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई दर 3.16 फीसदी रही, जो जुलाई, 2019 के बाद का सबसे निचला स्तर है। जुलाई, 2019 में यह 3.15 फीसदी थी।’ इसका मतलब है कि महंगाई अब कंट्रोल में है। आरबीआई का मानना है कि आने वाले समय में भी महंगाई 4 फीसदी के आसपास रहेगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी और वे आसानी से चीजें खरीद पाएंगे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...