टीवी सीरियल ‘दास्तान-ए-कबूल’ में मरियम का किरदार निभाने वाली 20 साल की तुनिशा शर्मा ने अपनी जान दे दी। उन्होंने सीरियल के सेट पर मेकअप रूम में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इस दुखद खबर ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि मौत से करीब 6 घंटे पहले ही तुनिषा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर किए थे। इस वीडियो में वो मेकअप कराती नजर आ रही हैं और फोटो में उन्होंने मोटिवेशन कोट लिखा था।
6 घंटे पहले मेकअप करा रही थीं तुनिशा
तुनिशा शर्मा का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो सेट पर नजर आ रही हैं। उनके आसपास मेकअप और हेयर स्टाइलिंग की पूरी टीम है। वो शूटिंग करने से पहले तैयार हो रही हैं, साथ ही टीम से बातचीत भी कर रही हैं। हालांकि, उनके चेहरे से साफ नजर आ रहा है कि वो खुश नहीं हैं।
तुनिशा ने शेयर किया था मोटिवेशनल पोस्ट
Tunisha Sharma ने करीब 6 घंटे पहले ही अपनी फोटो भी शेयर की थी। इसमें वो स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘जो अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, रुकते नहीं हैं।’
#TunishaSharma का आखिरी वीडियो, सुसाइड करने से कुछ घंटे पहले टीवी शो के सेट पर मेकअप करवा रही थीं एक्ट्रेस pic.twitter.com/Q5E3XQtobE
— NBT Entertainment (@NBTEnt) December 24, 2022
6 घंटे में आखिर ऐसा क्या हुआ?
तुनिशा की मौत की खबर से सभी सन्न हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर 6 घंटे में ऐसा क्या हो गया, जो तुनिशा ने अपनी जिंदगी खत्म कर दी। उनके फैंस कह रहे हैं कि उन्हें अभी तक इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि अब तुनिशा इस दुनिया में नहीं हैं!
सीरियल से लेकर फिल्मों में किया काम
4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में जन्मीं तुनिशा ने सोनी टीवी के सीरियल ‘महाराणा प्रताप’ से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने चक्रवर्ती अशोक सम्राट में भी काम किया। साल 2016 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। तुनिशा ने ‘फितूर’ सीरियल में छोटी कटरीना कैफ का किरदार निभाया। इसी साल उन्होंने ‘बार बार देखो’ और ‘कहानी 2’ में भी काम किया। साल 2017 में तुनिशा ने ‘शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह’ में एक्टिंग की। साल 2018 से 2019 तक उन्होंने कलर्स टीवी के शो ‘इंटरनेट वाला लव’ में आद्या वर्मा का रोल निभाया।
‘अली बाबा’ में लीड रोल में थीं तुनिशा
साल 2019 में तुनिशा जी टीवी के सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह’ में नजर आईं। 2021 में उन्होंने सब टीवी के शो ‘हीरो-गायब मोड ऑन’ के सीजन 2 में काम किया। वो इस समय ‘अली बाबा’ सीरियल में लीड रोल में थीं। उनके अपोजिट शीजान मोहम्मद खान थे।
