5 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedब्राह्मणों पे मैं मूतूंगा… कहने वाले अनुराग कश्यप की जाति क्या है;...

ब्राह्मणों पे मैं मूतूंगा… कहने वाले अनुराग कश्यप की जाति क्या है; गोरखपुर से क्या है कनेक्शन?

Published on

जयपुर

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपनी आने वाली फिल्म ‘फुले’ को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के बारे में कुछ ऐसा लिख दिया कि देश भर में उनका विरोध होने लगा। लोगों ने उनके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई। विवाद इतना बढ़ गया कि कश्यप को माफी मांगनी पड़ी। विरोध के बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि अनुराग कश्यप खुद किस जाति से आते हैं? आइये जानते हैं।

क्या है पूरा मामला
अनुराग कश्यप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के बारे में कुछ टिप्पणी की थी। इसके बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। कई लोगों ने अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उनकी टिप्पणी के बाद उनके साथ काम करने वाले लोगों और परिवार वालों को भी धमकियां मिल रही हैं।

जयपुर में भी ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के युवा अध्यक्ष केशव दाधीच और अन्य लोग बजाज नगर थाने पहुंचे। उन्होंने कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। लोगों का कहना है कि कश्यप ने ब्राह्मणों पर पेशाब करने जैसी बातें कही हैं, जो कि बहुत गलत है।

राजस्थान में रिलीज नहीं होने देंगे ‘फुले’
ब्राह्मण समाज के लोग उनकी आने वाली फिल्म ‘फुले’ को राजस्थान में रिलीज नहीं होने देंगे। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पंकज पचलंगिया ने कहा कि कश्यप की टिप्पणी से समाज में बहुत गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कश्यप को सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी कोई भी फिल्म राजस्थान में रिलीज नहीं होने दी जाएगी।

जूते से करेंगे स्वागत
समाज के लोगों ने यह भी कहा है कि अगर अनुराग कश्यप राजस्थान में आए, तो उनका स्वागत जूतों से किया जाएगा। एडवोकेट पचलंगिया ने कहा कि आजकल लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए ब्राह्मण समाज के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कश्यप की फिल्में चल नहीं रही हैं, इसलिए उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ बोलने की हिम्मत की।

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि अनुराग कश्यप को यह नहीं पता कि ब्राह्मण समाज कमजोर नहीं है। गौड़ ब्राह्मण महासभा ने उन्हें चुनौती दी है कि अगर हिम्मत है तो राजस्थान में आकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि अगर कश्यप सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं, तो उन्हें माफ किया जा सकता है। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बाद से उनकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

अनुराग कश्यप ने क्या लिखा
अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह मेरी माफी है। मेरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसे संदर्भ से बाहर लिया गया और जो नफरत पैदा कर रही है। कोई भी कार्रवाई या भाषण इस लायक नहीं है कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को तथाकथित संस्कार (सांस्कृतिक मूल्यों) के पथप्रदर्शकों से बलात्कार और मौत की धमकियां मिलें।

कौन हैं अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में 10 सितंबर 1972 को हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश सिंह है। वे उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड में मुख्य अभियंता के पद से रिटायर हुए थे। प्रकाश सिंह वाराणसी के पास सोनभद्र जिले में ओबरा ताप विद्युत गृह में काम करते थे। गूगल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अनुराग कश्यप राजपूत समाज से आते हैं। हालांकि जाति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं है। ये सिर्फ गूगल और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर आधारित है।

अनुराग कश्यप ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के ग्रीन स्कूल से की। फिर वे आठ साल की उम्र में ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ने चले गए। उनकी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में कुछ जगहें उनके पुराने घर से मिलती-जुलती है। वे अपने माता-पिता, बहन अनुभूति कश्यप और भाई अभिनव सिंह के साथ वहीं रहते थे। अभिनव भी फिल्म निर्माता हैं। अनुभूति उनकी कई फिल्मों में मदद करती हैं।

बनना चाहते थे वैज्ञानिक
अनुराग कश्यप वैज्ञानिक बनना चाहते थे। इसलिए वे आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में प्राणीशास्त्र में दाखिला लिया। उन्होंने 1993 में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद वे जन नाट्य मंच नामक एक नुक्कड़ नाटक समूह में शामिल हो गए। उन्होंने कई नुक्कड़ नाटकों में भाग लिया।

बताया जाता है कि उसी साल उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें ‘भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में डी सिका की फिल्में देखने के लिए कहा। अनुराग कश्यप ने दस दिनों में 55 फिल्में देखीं। कहा जाता है कि विटोरियो दे सिका की फिल्म ‘बाइसिकिल थीफ’ ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

आरती बजाज से पहली शादी
अनुराग कश्यप की पहली शादी फिल्म संपादक आरती बजाज से हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। दोनों ने 2009 में तलाक ले लिया। बाद में उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलिन से शादी की। वे कल्कि से पहली बार ऊटी में ‘देव-डी’ फिल्म के निर्माण के दौरान मिले थे। 2013 में अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने अलग होने की घोषणा की। मई 2015 में उन्होंने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट से तलाक ले लिया। अनुराग कश्यप की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। हालांकि अक्सर अपने बयानों के कारण वे विवाद में रहते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...