14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedकभी आसमान में उड़ने वाले नरेश गोयल की क्या से क्या हो...

कभी आसमान में उड़ने वाले नरेश गोयल की क्या से क्या हो गई हालत, जेल से बाहर निकलते हुए यह तस्वीर देखिए

Published on

जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल आजकल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। एक स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को उन्हें अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी। उनके जेल से बाहर निकलने की एक तस्वीर मीडिया में आई है। कभी आसमान से बातें करने वाले नरेश गोयल इस तस्वीर में टूटे हुए और असहाय लग रहे हैं। गोयल केनरा मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसे हुए हैं। जेट एयरवेज कभी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन हुआ करती थी लेकिन फिलहाल यह बंद पड़ी है। कभी आसमान में उड़ने वाले नरेश गोयल की ऐसी हालत क्यों हुई? आइए जानते हैं उनके अर्श से फर्श पर पहुंचने की पूरी कहानी।

​कैसे हुई शुरुआत
नरेश गोयल 1967 में जब पटियाला से दिल्ली आए थे तो उनकी उम्र मात्र 18 साल थी। उनकी जेब एकदम खाली थी और परिवार गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। गोयल अपने परिवार की इस बदहाली से निकालना चाहते थे। उन्होंने कनॉट प्लेस की एक ट्रैवल एजेंसी में नौकरी की जो उनके चचेरे नाना चला रहे थे। गोयल को यहां 300 रुपये महीने सैलरी मिलती थी। वहीं उन्होंने ट्रैवल एजेंसी का ककहरा सीखा। धीरे-धीरे वह ट्रैवल इंडस्ट्री में अपने पांव पसारने लगे।

​खुद का बिजनस
चार साल बाद ही साल 1973 में नरेश गोयल ने खुद की ट्रैवल एजेंसी खोल ली। इसे नाम दिया जेट एयर। तब लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे कि उन्होंने अपनी ट्रैवल एजेंसी का नाम एयरलाइन कंपनी जैसा रखा है। तब गोयल कहा करते थे कि एक दिन वह खुद की एयरलाइन कंपनी भी जरूर खोलेंगे। कई साल की मेहनत के बाद आखिर वह दिन भी आ गया जब उन्होंने अपनी एयरलाइन कंपनी खोली।

अर्श से फर्श पर
नरेश गोयल ने साल 1991 में एयर टैक्सी के रूप में जेट एयरवेज की शुरुआत की। एक साल में ही उन्होंने चार विमानों का बेड़ा तैयार कर लिया और जेट एयरक्राफ्ट की पहली उड़ान शुरू हो गई। साल 2007 में एयर सहारा को टेकओवर करने के बाद 2010 तक जेट एयरवेज देश की सबसे बड़ी एयरलाइन थी। लेक‍िन जल्दी ही कंपनी की मुसीबतें बढ़ने लगीं। मार्च 2019 में उन्‍हें अपने पद से हटना पड़ा और उसी साल जेट एयरवेज का संचालन भी बंद हो गया।

​ईडी का कसा शिकंजा
​गोयल पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। गोयल समेत कई अन्‍य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज हुआ। द‍िल्‍ली से लेकर मुंबई तक उनके आठ ठ‍िकानों पर छापेमारी हुई और उनकी मुश्‍क‍िलें बढ़ती चली गईं। जांच एजेंसी ने अब केनरा बैंक की शिकायत पर नया मामला दर्ज किया। इसी मामले में नरेश गोयल की ग‍िरफ्तारी हुई है।

​पेशी में रो पड़े थे गोयल
हाल में स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेशी के दौरान गोयल भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि आंखों में आंसू लिए बोले कि मैं जिंदगी की हर उम्मीद छोड़ चुका हूं। ऐसी स्थिति में जीने से अच्छा होता कि जेल में ही मुझे मौत आ जाए। प्रवर्तन निदेशालय ने गोयल को पिछले साल एक सितंबर को गिरफ्तार किया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड जेल में रखा गया है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...