11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedअडानी के शेयरों से क्या भाग गया हिंडनबर्ग का 'भूत'? लगातर लग...

अडानी के शेयरों से क्या भाग गया हिंडनबर्ग का ‘भूत’? लगातर लग रहे अपर पर अपर सर्किट

Published on

नई दिल्ली

अडानी के शयरों में हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर छूमंतर हो गया है। अब ग्रुप की कई कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लग रहे हैं। बुधवार के कारोबार में ग्रुप की अधिकतर कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। शेयरों को गिरवी रखकर लिये कर्ज का समय से पहले भुगतान करने से अडानी ग्रुप के प्रति निवेशकों का रवैया बदल गया है। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी विल्मर ने बुधवार को तीसरी तिमाही का रिजल्ट भी जारी किया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 16 फीसदी बढ़ा है। साथ ही कंपनी का परिचालन से राजस्व साल-दर साल 7 फीसदी बढ़ा है। यही कारण रहा कि कंपनी का शेयर अपर सर्किट पर बंद हुआ है। आइए जानते हैं कि आज अडानी ग्रुप के शेयरों का क्या हाल रहा।

अडानी एंटरप्राइजेज 20% उछला
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में आज भी बंपर उछाल दर्ज हुआ है। यह शेयर बुधवार को 19.76 फीसदी या 356.15 रुपये बढ़कर 2158.65 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को इसमें 14.63 फीसदी का उछाल आया था। यह शेयर आज बढ़त के साथ 1870 रुपये पर खुला। यह शेयर आज 2220.90 रुपये के उच्च स्तर तक गया। वहीं, 1843.90 रुपये के निम्न स्तर तक गया। इसके साथ ही बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,46,086.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

अडानी पोर्ट में लगातार उछाल
अडानी पोर्ट का शेयर आज भी बढ़त के साथ बंद हुआ है। यह शेयर 8.34 फीसदी या 46.15 रुपये की बढ़त के साथ 599.45 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 605 रुपये तक और न्यूनतम 564.25 रुपये तक गया।

इन शेयरों में अपर सर्किट
अडानी विल्मर में आज भी अपर सर्किट
अडानी विल्मर का शेयर कल मंगलवार को अपर सर्किट पर बंद हुआ था। यह आज भी अपर सर्किट पर बंद हुआ। तीसरी तिमाही के अच्छे नतीजों के चलते इस शेयर में उछाल देखी जा रही है। यह शेयर 5 फीसदी या 19.95 रुपये बढ़कर 419.35 रुपये पर बंद हुआ है। यह शेयर आज 417 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह न्यूनतम 408.10 रुपये तक गया।

अडानी पावर
अडानी पावर के शेयर में गिरावट का सिलसिला बंद हो गया है। यह शेयर आज अपर सर्किट के साथ बंद हुआ है। यह शेयर 5 फीसदी या 8.65 रुपये बढ़कर 182 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह न्यूनतम 170.85 रुपये तक गया था।

अडानी ट्रांसमिशन
अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में भी गिरावट का सिलसिला थम गया है। यह शेयर आज अपर सर्किट पर बंद हुआ। यह शेयर 5 फीसदी या 62.55 रुपये बढ़कर 1314.25 रुपये पर बंद हुआ है।

इन शेयरों में गिरावट
अडानी ग्रीन में गिरावट
अडानी ग्रीन के शेयर में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा। यह शेयर 4.92 फीसदी या 41.45 रुपये की गिरावट के साथ 801.75 रुपये पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में यह शेयर अधिकतम 869.90 रुपये तक और न्यूनतम 801.05 रुपये तक गया।

अडानी टोटल
अडानी टोटल के शेयर में आज भी लोअर सर्किट लगा है। यह शेयर लोअर सर्किट पर ही खुला था। यह शेयर 5 फीसदी या 73.35 रुपये गिरकर 1394.15 रुपये पर बंद हुआ।

एनडीटीवी में अपर सर्किट
अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी एनडीटीवी का शेयर अपर सर्किट पर बंद हुआ है। कंपनी का शेयर आज 5 फीसदी या 10.80 रुपये बढ़कर 227.75 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज 216.95 रुपये पर खुला था।

सीमेंट कंपनियां
अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी का शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। यह शेयर 1.11 फीसदी या 22.15 रुपये गिरकर 1973.35 रुपये पर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र में यह अधिकतम 2041 रुपये तक गया। वहीं, अंबुजा सीमेंट का शेयर 0.17 फीसदी या 0.65 रुपये बढ़कर 384.35 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज 394.30 रुपये पर खुला था।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...