12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedनारायण मूर्ति को किस बात का गम, 12 घंटे की शिफ्ट वाली...

नारायण मूर्ति को किस बात का गम, 12 घंटे की शिफ्ट वाली सलाह के बाद ऐसा अफसोस क्‍यों जाहिर किया?

Published on

नई दिल्‍ली:

12 घंटे शिफ्ट की सलाह देने वाले इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति को कई बातों का अफसोस है। उनमें से एक उन प्रतिभावान कर्मचारियों के लिए भी है जो उनके साथ सबसे पहले जुड़े थे। नारायण मूर्ति को लगता है कि जो लोग इंफोसिस में उनके साथ शुरुआती दौर में जुड़े वह उनके साथ सैलरी और पैकेज में न्‍याय नहीं कर सके। उन्‍हें सह-संस्‍थापकों जितना रिवॉर्ड न कर पाने का नारायण मूर्ति के मन में मलाल है। नारायण मूर्ति का कहना है कि इंफोसिस से कई बेहद प्रतिभावान लोग शुरुआती दौर में जुड़े। यह और बात है कि वह उन्‍हें उस तरह से फायदा नहीं दे सके जैसा उन्होंने अन्य सह-संस्थापकों को दिया था।

न्‍यूज नेटवर्क ईटी ने नारायण मूर्ति के हवाले से कहा, ‘उन कर्मचारियों का योगदान मेरे जितना या मुझसे भी ज्‍यादा था। मैं केवल यही चाहता हूं कि मैंने इसके बारे में बहुत सावधानी से सोचा होता तो उन असाधारण लोगों को भी फायदा हुआ होता।’

कामकाज के तरीके में आया है बदलाव
नारायण मूर्ति ने कहा है कि इंफोसिस में उनके कार्यकाल के दौरान कोई भी फैसला लेने से पहले सभी के नजरियों पर विचार किया जाता था। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि लोकतंत्र की अपनी सीमाएं हैं। जीवन में पछतावे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘इंफोसिस ने जो किया है उससे कहीं बेहतर किया होता क्योंकि हमने एक शानदार माहौल बनाया था।’

मूर्ति ने ये बातें अपनी शादी की सालगिरह के जश्न पर एक पुस्तक लॉन्च पर की थीं। बीते दिनों नारायण मूर्ति ने युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की सलाह दी थी। इस पर मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। इसके कारण वह लगातार सुर्खियों में रहे थे। इसके बाद नारायण मूर्ति का एक और बयान सामने आया था। इसमें उन्‍होंने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सेक्‍टर में 3 शिफ्ट में काम करने की सलाह दी थी।नारायण मूर्ति मानते हैं कि युवा पीढ़ी को अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा प्रतिबद्ध होना चाहिए। उन्‍हें ज्‍यादा काम करने की जरूरत है।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...