6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedजब वायरल हो गया घटिया पोस्ट तो नमिता थापर ने नौकर को...

जब वायरल हो गया घटिया पोस्ट तो नमिता थापर ने नौकर को बनाया फोन चोर, यूजर बोले- चल झूठी

Published on

बिजनेस वूमेन और ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2′ की जज नमिता थापर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मुश्किल में पड़ गई हैं। हाल ही में नमिता के सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर हुआ जिसमें लिखा था, मैं नमिता का बेटा हूं। मैं बस दुनिया को यह बताना चाहता हूं कि जिसे आप टीवी पर देखते हैं वह बिलकुल वैसी नहीं हैं जैसा आप सोच रहे हैं। जितनी जल्दी हो सके इन्हें अनफॉलो कर दें। आने वाले समय में मैं आपको कारण भी बताउंगा।’ इस पोस्ट के साथ नमिता की एक फोटो भी शेयर की गई। इतना ही नहीं नमिता के इंस्टाग्राम हैंडल का बॉयो चेंज करके लिखा गया, ‘खराब मां, खराब बीवी।’ बाद में इस पोस्ट और बॉयो को डिलीट कर दिया है। अब नमिता ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस पोस्ट के लिए माफी मांगी है।

नमिता ने मांगी माफी
नमिता थापर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘नफरत इस दुनिया और लोगों को जहरीला बना देती है। एक पढ़ी- लिखी हाउस हेल्प, जिसे हटा दिया गया था, उसने मेरा फोन चुरा लिया और सोशल मीडिया पर मेरे बारे में एक हेटफुल पोस्ट शेयर किया। पब्लिक फिगर होने का खामियाजा। माफी।’

फैंस को नहीं हो रहा विश्वास
नमिता के इस पोस्ट के बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स को उनपर विश्वास नहीं हो रहा है। यूजर्स के लिए इस बात को मानना काफी मुश्किल है कि उनके फोन का पासवर्ड एक हाउस हेल्प को पता था और उसने इतनी अच्छी इंग्लिश में यह सब लिखा। एक यूजर ने इस ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा, ‘ये सब दोगलापन है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक गरीब हाउस हेल्प पर अपने बेटे की गलती मत डालो। झूठ।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘सब आप पर हंस रहे हैं। आपके बेटे ने ये किया है। आप अपने बेटे की गलती छिपाने की कोशिश में नौकर पर इल्जाम लगा रही हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘हाउस हेल्प के पास आपके फोन और इंस्टाग्राम का पासवर्ड था?’

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...