10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedजब खुद फूड डिलीवरी करने पहुंचे जोमैटो के करोड़पति CEO दीपिंदर गोयल

जब खुद फूड डिलीवरी करने पहुंचे जोमैटो के करोड़पति CEO दीपिंदर गोयल

Published on

नई दिल्ली

काम कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता है। ये बात जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने साबित कर दी। नए साल के दौरान जब जोमैटो पर फूड ऑर्डर्स की बाढ़ आ रही थी तो कमान खुद कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने संभाल ली। 31 दिसंबर को जोमैटो कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल खुद फूड डिलीवरी करने पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी।

31 दिसंबर के दिन जब लोग पार्टी और जश्न मना रहे थे तो काम में व्यस्त जोमैटो के सीईओ डिलीवरी ब्वॉय का जैकेट पहने खाने की डिलीवरी करने डोर टू डोर खाने का ऑर्डर लेकर पहुंच रहे थे। उन्होंने अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में ट्विटर पर लिखा भी है। काम से एक घंटे का ब्रेक लेकर वो फूड डिलीवरी करने पहुंच गए। उन्होंने डिलीवरी ब्वॉय वाली डैकेट पहनी, हाथ में खाने का ऑर्डर लिया और डिलीवरी करने पहुंच गए। पहला ऑर्डर उन्हें गुरुग्राम स्थित जोमैटो के ऑफिस का ही मिला। इसके बाद उन्होंने 4 और डिलीवरी की। जिसमें एक फूड ऑर्डर एक बुजुर्ग दंपत्ति का था, जो अपने पोता-पोती के साथ न्यू ईयर मना रहे थे। इससे पहले उन्होंने जोमैटो के ऑफिस की कुछ झलकियां दिखाई, जिसमें ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर तैयारियां की जा रही थी।

बनाया नया रिकॉर्ड
फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने नए साल पर फूड डिलीवरी का नया रिकॉर्ड बना लिया। कंपनी ने 31 दिसंबर को 20 लाख से अधिक ऑर्डर की डिलीवरी की। कंपनी के सीईओ ने 31 दिसंबर के ऑर्डर को लेकर लिखा कि आज जितने ऑर्डर हमने डिलीवर किए गए वो फूड डिलीवरी सर्विस के पहले 3 सालों के कुल ऑर्डर के बराबर है। जहां कंपनी ने एक रिकॉर्ड बनाया तो वहीं दूसरी ओर जोमैटो में एक और बड़े इस्तीफे की खबर सामने आई है।कंपनी के को-फाउंडर मोहित गुप्ता के बाद जोमैटो के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर गुंजन पाटीदार  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से शेयर बाजार को इसकी सूचना दी गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...