7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedकहां है पूनम पांडे का शव, क्यों बंद है मां और बहन...

कहां है पूनम पांडे का शव, क्यों बंद है मां और बहन का फोन? EX बॉयफ्रेंड का दावा- वो मरी नहीं, जिंदा है

Published on

एक्ट्रेस पूनम पांडे के अचानक निधन से पूरे देश को जैसे सदमा लग गया है। हर कोई बस यही सोच रहा है कि आखिर इतने अचानक से कैसे ये हो सकता है। पूनम पांडे अक्सर हंसती-खेलती तरोताजा दिखती रहती थीं और अब अचानक सीधा उनके मौत की खबर। ना कभी ये बात सामने आई कि उन्हें कोई सर्वाइकल कैंसर भी था। इस बीच, कई तरह के सवाल उठने लाजमी हैं कि आखिर अचानक मौत की खबर के पीछे का क्या कारण हो सकता है। अब उनके निधन की खबर के बाद और भी कई बातें निकलकर सामने आई हैं, जिन पर जिक्र करना तो बनता है। आइए सब खंगालते हैं।

एक्ट्रेस पूनम पांडे के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की पुष्टि की है। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस के इस दुनिया को छोड़कर चले जाने से हर कोई हैरान है। लेकिन, उनके निधन की खबरों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं जिनका जवाब हर कोई ढूंढ रहा है। पूनम पांडे की मौत की खबर तो आ गई लेकिन उनकी डेड बॉडी का क्या? अब तक, पूनम पांडे की डेड बॉडी का कुछ अता-पता नहीं है। लोखंडवाला के जिस इलाके में एक्ट्रेस रहती थीं, उस बिल्डिंग के पार्क में कोई भी उनके निधन से जुड़े सवालों का जवाब देने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं, मुंबई के वर्ली में रहने वाली पूनम पांडे की बहन का मोबाइल बंद पड़ा है।

मां और बहन का फोन स्विच ऑफ
शुक्रवार की सुबह पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया। ये पोस्ट पूनम के मैनेजर ने किया है। इसमें लिखा है कि सर्वाइकल कैंसर के कारण पूनम की मौत हो गई। इसके बाद कई फैन्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि यह किसी तरह की फेक न्यूज या मजाक नहीं है। हालांकि, इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से कई एक्टर्स ने पूनम को श्रद्धांजलि दी है। हर कोई हैरान है। इन सबके अलावा, उनकी मां का फोन भी बंद है।

एक्स बॉयफ्रेंड बोला- उसे कुछ नहीं हुआ
पूनम के ड्राइवर ने ‘अमर उजाला’ को बताया है, ‘कल शाम तक वह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में थीं और अचानक कहीं बाहर चली गईं। पूनम के एक दोस्त का कहना है कि वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और आज सुबह 7 बजे कानपुर में उनका निधन हो गया। वहीं, पूनम के कथित एक्स बॉयफ्रेंड बिपिन हेडेकर का कहना है कि पूनम को कुछ नहीं हुआ है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...