5 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedसिर्फ 11,200 लोगों का यह कौन सा देश जहां अब तक नहीं...

सिर्फ 11,200 लोगों का यह कौन सा देश जहां अब तक नहीं था एटीएम? कैश में होते थे सारे काम

Published on

नई दिल्‍ली

तुवालु दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। प्रशांत महासागर में बसे इस देश ने 15 अप्रैल को अपना पहला एटीएम लगाकर इतिहास रचा। यह देश अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। सीएनएन के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया और हवाई के बीच बसे इस छोटे से देश में अब तक सारे काम कैश में ही होते थे। यहां कोई एटीएम नहीं था। एटीएम की शुरुआत एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री फेलेटी तेओ ने मुख्य द्वीप फुनाफुटी में इसका उद्घाटन किया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर केक काटा और इसे तुवालु के लिए महत्वपूर्ण पल बताया।

नेशनल बैंक ऑफ तुवालु के जनरल मैनेजर सिओसे तेओ ने इस नई सुविधा को ‘बदलाव लाने वाला’ बताया है। उनका कहना है कि इससे देश के 11,200 लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पैसिफिक टेक्नोलॉजी लिमिटेड के निसार अली ने बताया कि यह एटीएम लोगों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ेगा।

सिर्फ 10 वर्ग मील में फैला है देश
तुवालु दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। यह सिर्फ 10 वर्ग मील में फैला है। इसमें नौ द्वीप हैं। छोटा होने के बावजूद 2023 में यहां 3,000 से ज्‍यादा पर्यटक आए थे। फुनाफुटी में मौजूद एकमात्र हवाई अड्डा पड़ोसी देश फिजी से कुछ ही उड़ानों को जोड़ता है। द्वीपों के बीच लोग फेरी से यात्रा करते हैं, क्योंकि यहां घरेलू उड़ानें नहीं हैं।

तुवालु की भौगोलिक स्थिति इसे मुश्किल बनाती है। इसके साथ ही समुद्र का जलस्तर बढ़ने से देश की जमीन कम हो रही है। साथ ही खेती को नुकसान हो रहा है। तुवालु जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्‍यादा प्रभावित देशों में से एक है। 2021 में तुवालु के विदेश मंत्री साइमन कोफे ने संयुक्त राष्ट्र में घुटनों तक पानी में खड़े होकर भाषण दिया था। इससे यह देश पूरी दुनिया में चर्चा में आ गया था।

बाधाओं को तोड़ेगी नई सुव‍िधा
नेशनल बैंक ऑफ तुवालु के जनरल मैनेजर सिओसे तेओ ने कहा, ‘यह (एटीएम लगना) एक परिवर्तनकारी बदलाव है।’ उनका मानना है कि एटीएम लगने से देश के लोगों को आर्थिक रूप से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।पैसिफिक टेक्नोलॉजी लिमिटेड के निसार अली के अनुसार, यह नई सुविधा निश्चित रूप से बाधाओं को तोड़ेगी और लोगों को आधुनिक और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाओं से परिचित कराएगी।’

प्रधानमंत्री फेलेटी तेओ ने इस मौके पर कहा कि यह तुवालु के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस एटीएम के शुरू होने को देश के विकास के लिए जरूरी बताया।तुवालु भले ही छोटा देश है, लेकिन एटीएम की शुरुआत से यहां के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। अब लोग आसानी से पैसे निकाल सकेंगे। उन्हें बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। यह कदम तुवालु को आधुनिक दुनिया से जोड़ने में मदद करेगा।समंदर के बढ़ते जलस्तर की चुनौती से जूझ रहे तुवालु के लिए यह एटीएम एक उम्मीद की किरण लेकर आया है। यह न केवल लोगों को सुविधा देगा, बल्कि देश के विकास में भी मदद करेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...