5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedमैथ्यू पेरी की मौत में जिस 'केटामाइन क्वीन' को किया गिरफ्तार, कौन...

मैथ्यू पेरी की मौत में जिस ‘केटामाइन क्वीन’ को किया गिरफ्तार, कौन है वो जसवीन संघा?

Published on

नई दिल्ली,

हॉलीवुड शो ‘फ्रेंड्स’ फेम एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत के केस में बड़ा मोड़ आया है. इस मामले में लॉस एंजलिस पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर एक्टर को केटामाइन ड्रग बेचने, उनके शरीर में इसे इंजेक्ट करने और उनकी हत्या करने का आरोप है. इन पांच आरोपियों में ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से जानी-जाने वाली जसवीन संघा का नाम भी शामिल है. आखिर कौन है जसवीन संघा और क्यों उसे मिला ‘केटामाइन क्वीन’ का नाम?

कौन है ‘केटामाइन क्वीन’ जसवीन संघा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसवीन संघा ब्रिटिश और अमेरिकन नागरिकता रखने वाली 41 साल की महिला है. खतरनाक ड्रग्स का कारोबार करने को लेकर प्रशासन की निगाहें लंबे वक्त से संघा पर थीं. बताया जा रहा है कि जसवीन संघा अपने नॉर्थ अमेरिका स्थित घर से अपना ड्रग ऑपरेशन चलाया करती थी. अपने घर पर वो ड्रग्स को रखती, उनके पैकेज बनाती और उन्हें बेचती थी. इससे पहले अधिकारी उसके घर को ‘ड्रग्स बेचने वाला इंपोरियम’ भी बता चुके हैं. जसवीन संघा के चर्चे उनके इंडियन नाम की वजह से देश में हो रहे हैं.

संघा ने अपने घर पर केटामाइन सहित methamphetamine, कोकीन और डॉक्टर के पर्चे से मिलने वाले ड्रग्स जैसे जैनेक्स रखे हुए थे. जसवीन संघा पर आरोप है कि उसने मैथ्यू पेरी के लिए केटामाइन की 50 वाइल बेची थी. इनकी कीमत 11 हजार यूएस डॉलर यानी लगभग 9.23 लाख रुपये है. संघा ने अपना ड्रग्स का कारोबार जून 2019 में शुरू किया था. उसपर जांच मार्च 2024 में शुरू हुई जब उसे methamphetamine ड्रग बेचने के मामले पकड़ा गया.

जसवीन संघा के घर पर अधिकारियों ने रेड भी की. इस रेड में प्रशासन के अधिकारियों को लिक्विड केटामाइन की 79 बोतलें और लगभग 2000 मेथ पिल्स बरामद हुई हैं. इससे पता चलता है कि संघा किस हद तक गैर-कानूनी रूप से ड्रग्स का कारोबार कर रही थी. मैथ्यू पेरी की मौत के मामले में कोर्ट में जो दस्तावेज जमा किए गए हैं, उनमें जसवीन संघा पर बड़े आरोप हैं. इनके मुताबिक, पेरी ने एरिक फ्लेमिंग नाम के ब्रोकर की मदद से संघा से केटामाइन ड्रग लिया था.

एरिक फ्लेमिंग ने संघा से केटामाइन ड्रग खरीदकर मैथ्यू पेरी को मुहैया करवाए थे. डिटेल्स के मुताबिक, फ्लेमिंग ने 13 अक्टूबर 2023 को संघा से ड्रग्स लिये थे, जिन्हें उसने 14 अक्टूबर को पेरी को दिया. इसके बाद 24 अक्टूबर को एक बार फिर उसने पेरी को ड्रग्स दिए. संघा ने दो डील्स में फ्लेमिंग को 50 केटामाइन के वाइल दिए थे. इसमें बोनस के तौर पर ‘केटामाइन लॉलीपॉप’ भी शामिल थे, जो संघा से मैथ्यू पेरी के बड़े ऑर्डर से खुश होकर उनके लिए भेजे थे.

क्या होता है केटामाइन?
केटामाइन एक जनरल एनेस्थीसिया ड्रग है. इसे मेडिकल इंडस्ट्री में मरीज को एनेस्थीसिया देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. कई बार डिप्रेशन, एंग्जाइटी और पेन मैनेजमेंट में भी इसका इस्तेमाल होता है. केटामाइन चूर्ण और तरल के रूप में उपलब्ध है. इस पाउडर को सूंघ कर या मुंह से लिया जा सकता है. इसके लिक्विड रूप को नस, मांसपेशी (इंट्रामस्क्युलर) या त्वचा के नीचे (सब-क्यूटेनियसली) इंजेक्ट किया जा सकता है.

केटामाइन लेने से सिर घूमता है और व्यक्ति मदमस्त हो जाता है. बाद में उसे बहुत चिंता महसूस होती है. बहुत ज्यादा डोज यानी ओवरडोज लेने वाले को अपने शरीर, परिवेश और समय की बिगड़ी हुई तस्वीर दिखाई पड़ती है. वो बिखरा हुआ महसूस करते हैं या जैसे कि वे सच में नहीं हैं, जिसे डीपर्सनलाइजेशन कहा जाता है. शख्स को अपने वातावरण से कटा हुआ महसूस होने लगता है, जिसे डिसोसिएशन कहा जाता है. आप अपने होश खोने लगते हैं.

कैसे हुई मैथ्यू की मौत?
54 साल के एक्टर मैथ्यू पेरी का शव को उनके लॉस एंजलिस के पेसिफिक पैलिसैड्स स्थित घर के स्विमिंग पूल में उल्टा तैरता पाया गया था. दिसंबर 2023 में आई एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि मैथ्यू पेरी की मौत केटामाइन ड्रग के ओवरडोज और पूल में डूबने से हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मुताबिक, एक्टर के शरीर में खतरनाक हाई लेवल में केटामाइन ड्रग मिला था. इसके अलावा पूल में डूबने, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और buprenorphine नाम की दवाई के एडिक्शन का भी एक्टर की मौत में रोल था. पेरी सालों से ड्रग एडिक्शन का शिकार थे, जिसके बारे में उन्होंने खुलकर कई बार बात भी की थी. पेरी अपनी मौत से पहले 19 महीने तक सोबर रहे थे और उनके कोई रिलैप्स नहीं हुए थे.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...