24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorizedकौन हैं MPC के मेंबर जयंत वर्मा, जिन्होंने कहा- खस्ता है भारतीय...

कौन हैं MPC के मेंबर जयंत वर्मा, जिन्होंने कहा- खस्ता है भारतीय इकोनॉमी की हालत

Published on

नई दिल्ली

कोरोना महामारी के बाद से दुनिया के ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। अभी भी कई देशों की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। अर्थव्यवस्था में गिरावट और मंदी की आशंका के बीच पिछले दिनों काफी कंपनियों ने कई कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाला है। भारत की अर्थव्यवस्था में भी गिरावट आई थी। अब आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) के सदस्य जयंत आर वर्मा ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है। जयंत आर वर्मा ने ही पिछले दिनों एमपीसी की बैठक में रेपो रेट बढ़ाए जाने का विरोध किया था। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जयंत आर वर्मा ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि की हालत काफी नाजुक दिखाई दे रही है। ऐसे में एक देश को अपनी वर्कफोर्स को बढ़ाने के लिए जो करना चाहिए वो कम हो सकता है।

महंगाई पहुंचेगी आसमान पर
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के सदस्य जयंत आर वर्मा के मुताबिक, उन्हें उम्मीद है कि 2022-23 में महंगाई काफी ज्यादा रहने वाली है। हालांकि उन्होंने कहा कि 2023-24 में इसमें कमी आएगी। उन्होंने कहा कि मौद्रिक सख्ती से मांग पर दबाव पड़ रहा है। वहीं बढ़ते ईमएआई भुगतान से घरेलू बजट पर भी दबाव बढ़ता है और ऐसे में खर्च कम होते हैं। ग्लोबल फैक्टर्स की वजह से एक्सपोर्ट सेक्टर भी अभी स्ट्रगल कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी वजहों को देखते हुए डर है कि बढ़ती वर्कफोर्स की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विकास में कमी आ सकती है। जयंत वर्मा अभी भारतीय प्रबंध संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएम-अहमदाबाद) में प्रोफेसर हैं।

देश की आर्थिक वृद्धि 6.4 फीसदी रहने का अनुमान
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुमान के मुताबिक, 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में अगले वित्त वर्ष के लिए वास्तविक रूप से 6.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। उनके मुताबिक, महामारी और यूक्रेन युद्ध की वजह से आने वाले महीनों में महंगाई का दबाव देखने को मिलेगा, साथ ही मौद्रिक तंगी दुनिया भर में विकास को जोखिम में डाल रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...