7.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedकौन हैं रंजना नचियार? BJP का साथ छोड़ एक्ट्रेस ने थामा थलपति...

कौन हैं रंजना नचियार? BJP का साथ छोड़ एक्ट्रेस ने थामा थलपति विजय की पार्टी का दामन, हो चुकी हैं गिरफ्तार

Published on

एक्टर से पॉलिटीशियन का सफर तय कर चुंकी रचना नचियार ने रूलिंग पार्टी भारतीय जनता पार्टी यानी BJP से महाशिवरात्रि के मौके पर 26 फरवरी को रिजाइन कर दिया है। उन्होंने एक्टर थलपति विजय की पार्टी तलिमगा वेत्री कझगम यानी TVK में शामिल हो गई हैं। हालांकि ये कौन हैं और इनका इतिहास कैसा रहा है, आइए सब बताते हैं।

रंजना नचियार एक तमिल एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें ‘थुप्परिवलन’, ‘इरुम्बु थिराई’ और ‘नटपे थुनाई’ के लिए जाना जाता है। वह नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म फिल्ममेकर बाला की भतीजी और रामनाथपुरम समस्थानम राजा भास्कर सेतुपति की पोती हैं। उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी, स्टार गुरु फिल्म प्रोडक्शंस है। वह पहले भारतीय जनता पार्टी की नेता थीं। और अब दल बदल लिया है।

रंजना नचियार की हुई थी गिरफ्तारी
साल 2023 में रंजना नचियार को गिरफ्तार भी किया गया था। चेन्नई पुलिस ने उन्हें एक सरकारी बस में सवार छात्रोंको पीटने और गाली-गलौज करने के आरोप में अरेस्ट किया था। उन्होंने कथित तौर पर बस ड्राइवर को भी गाली दी थी। घटना के वीडियो भी सामने आए थे। जिसमें रंजना खुद को पुलिस अधिकारी बता रही थीं और पैसेंजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बस ड्राइवर को गाली दे रही थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने बस से उतरने का विरोध कर रहे स्टूडेंट्स को नीचें खीचना शुरू कर दिया था और उसमें स्कूल के बच्चे भी शामिल थे। कुछ को रंजना ने थप्पड़ भी मारा था।

पुलिस पर रंजना ने लगाया था आरोप
वहीं, पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी। IPC की कई धाराएं लगाई थीं। साथ ही पुलिस ने बताया था कि वह एक्ट्रेस के घर के बाहर आधे घंटे इंतजार कर रहे थे, तब जाकर वह बाहर आई थीं। लेकिन रंजना ने चेन्नई पुलिस पर ही आरोप लगा दिया था कि जब अधिकारी उनके घर पहुंचे तो वह अंदर कपड़ा बदल रही थीं को उनकी खिड़की पर जोर से धक्का मारा था।

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...