15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedभारत से पैसा निकाल चीन-यूरोप में क्यों लगा रहे विदेशी निवेशक? ऐसे...

भारत से पैसा निकाल चीन-यूरोप में क्यों लगा रहे विदेशी निवेशक? ऐसे तो टूट जाएगा शेयर बाजार!

Published on

नई दिल्ली

एफपीआई (FPI) भारतीय बाजार में लगातार बिकवाल बने हुए हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने लगातार 11 दिनों तक बाजार में बिकवाली की है। इस तरह एफपीआई 11 दिनों में कुल 14,300 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एफपीआई निकाले गए पैसे को चीन और यूरोप जैसे पिछले साल के अंडरपरफॉर्मर्स में निवेश कर रहे हैं। ये पहले अंडरफरफॉर्म रहे बाजार अब अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। इस तरह एफआईआई भारत जैसे ओवरवैल्यूड बाजारों में बिकवाली करके कम वैल्यूएशन वाले मार्केट्स में निवेश कर रहे हैं।

कमजोर हो सकता है शेयर बाजार
नियर टर्म एफपीआई एक्टिविटी में यह एक महत्वपूर्ण ट्रेंड है। यह सिलसिला जारी रहा तो भारतीय बाजार (Indian Stock Market) और कमजोर हो सकता है। हालांकि, बिक्री अंधाधुंध नहीं होगी। दिसंबर 2022 में एफपीआई ने कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदारी की थी। बिक्री मुख्य रूप से आईटी सेक्टर में थी।

मुनाफावसूली कर रहे एफपीआई
एफआईआई उन शेयरों को बेचेंगे जिनमें वे मुनाफे पर बैठे हैं। जैसे बैंकिंग सेगमेंट। यह सेगमेंट मजबूत बना हुआ है। पिछले साल भी एफआईआई द्वारा बैंकों में बिकवाली घरेलू निवेशकों के लिए अवसर साबित हुई थी। वैश्विक स्तर पर अच्छी आर्थिक खबरों के घरेलू बाजारों के लिए बुरी खबर बनने की घटना निकट भविष्य में जारी रह सकती है। यूएस के लेटेस्ट डेटा से पता चलता है कि रोजगार सृजन बढ़ रहा है और बेरोजगारी के दावों में कमी आ रही है।

कितना रहा है एफपीआई निवेश
बीती तिमाही के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का 48,570 करोड़ रुपये का शुद्ध इनफ्लो देखने को मिलाा था। इससे पहले एफपीआई की हिस्सेदारी 30 सितंबर, 2022 को 10 साल के निचले स्तर 19.03 फीसदी पर आ गई थी। यह 30 जून, 2022 को 19.20 फीसदी से 0.17 फीसदी कम है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...