6 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedBoycott करने के बाद क्यों आमिर के मुरीद हुए लोग? बोले- जरूर...

Boycott करने के बाद क्यों आमिर के मुरीद हुए लोग? बोले- जरूर देखेंगे फिल्म

Published on

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भले ही बॉयकॉट करने की बात की जा रही है, लेकिन मेकर्स ने अभी भी फिल्म से उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं. विवादों के बीच मेकर्स ने लाल सिंह चड्ढा फिल्म की एक वीडियो क्लिप शेयर करके फैंस को खास ट्रीट दी और लगता है इस चीज से उन्हें फायदा भी हुआ है.

लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट करने की मांग के बीच फिल्म का एक वीडियो क्लिप देखने के बाद अब लोग आमिर से इंप्रेस नजर आ रहे हैं. दो दिन पहले जहां आमिर खान को लेकर यूजर्स अपना गुस्सा निकाल रहे थे, तो वहीं अब वीडियो क्लिप में आमिर को सेना में भर्ती होकर जवान की तरह ट्रेनिंग करते देखकर लोगों की सोच उन्हें लेकर बदलने लगी है. यूजर्स अब आमिर की एक्टिंग के मुरीद होते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म के वीडियो क्लिप पर आमिर खान को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

20 सेकेंड के क्लिप में आमिर खान इंडियन आर्मी को जॉइन करने के लिए ट्रेनिंग लेते दिख रहे हैं. एक्टर के इसी अंदाज पर लोग फिदा हो रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो क्लिप पर कमेंट करके आमिर खान की तारीफ की है. यूजर ने लिखा- हम इस अमेजिंग फिल्म को देखने के लिए बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं. लव यू आमिर. जय हिंद. एक दूसरे यूजर ने लिखा- लव यू आमिर खान…ग्रेट एक्टर.

11 अगस्त को आमिर खान की मचअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो रही है. फिल्म में एक बार फिर आमिर और करीना की हिट जोड़ी नजर आएगी. लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने का ट्रेंड सोशल मीडिया पर चल रहा है. लेकिन अब लोगों की बदलती राय देखकर लग रहा है कि आमिर की फिल्म दर्शकों को थिएटर्स तक खींच लाएगी. अब देखते है रिलीज के बाद फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...