15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedअचानक क्‍यों शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट? सेंसेक्‍स 1300 अंक टूटा,...

अचानक क्‍यों शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट? सेंसेक्‍स 1300 अंक टूटा, 3 लाख करोड़ साफ!

Published on

नई दिल्‍ली,

कल की शानदार तेजी के बाद, सुबह से ही आज शेयर बाजार दबाव में दिखाई दे रहा है. बीएसई टॉप 30 शेयरों वाले Sensex 1272 अंक टूटकर 81154 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी की बात करें तो यह 328 अंक गिरकर 24600 अंक के नीचे था. बीएसई के टॉप 30 में से 26 शेयर गिरावट पर थे. जिन शेयर में सबसे ज्‍यादा गिरावट आई, वह Infosys है. यह 3.36% टूटकर 1572 रुपये पर था. इसके अलावा, पावरग्रिड, जोमैटो, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर प्राइस में भी कमी देखी जा रही है.

NSE के 2,832 स्‍टॉक में से 1,785 शेयर उछाल पर और 968 स्‍टॉक गिरावट पर थे. 70 शेयर अनचेंज रहे, 40 शेयर 52 वीक के हाई पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 7 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर थे. 179 शेयरों में अपर सर्किट और 25 शेयरों में लोअर सर्किट रहा. बैंक निफ्टी की बात करें तो यह भी 409 अंक गिरकर कारोबार कर रहा था.

निवेशकों को हुआ तगड़ा नुकसान
सोमवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी के कारण बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन (BSE Market Capitlization) 433 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था, लेकिन आज इसमें गिरावट देखी गई है और यह करीब 3 लाख करोड़ रुपये घटकर 430 लाख करोड़ रुपये आ चुका है. यानी निवेशकों की वैल्‍यूवेशन में करीब 3 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है.

इन शेयरों में बड़ी गिरावट
केफिन टेक के शेयर में 5 फीसदी से ज्‍यादा गिरावट आई है. इसके अलावा, चंबल फर्टिलाइजर में करीब 5 फीसदी, पीजी इलेक्‍ट्रोप्‍लास्‍ट में करीब 4 फीसदी, UPL के शेयरों में 5 फीसदी, SRF के शेयरों में करीब 4 फीसदी, Bharti Hexacom के शेयर में 3.46 फीसदी की कमी आई है.

शेयर बाजार में क्‍यों आई गिरावट?
सोमवार को शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी के कारण आज बिकवाली हावी रही. कल सेंसेक्‍स और निफ्टी 4 अंक से ज्‍यादा चढ़ गया था.
कच्‍चे तेल की कीमतों में इजाफा देखा गया. आज ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस चढ़कर $64.74 प्रति बैरल पर पहुंच गया.
अमेरिका के ट्रेजरी यील्‍ड में उछाल देखने को मिला, जो 4.45 फीसदी तक चढ़ गया.
हैवीवेट इंडेक्‍स और शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. खासकर HDFC Bank, RIL और TCS के शेयर के टूटने से मार्केट में गिरावट आई.
(नोट- किसी भी शेयर में खरीदारी से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...