13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedयह दुख काहे कम नहीं होता! लाल रंग में रंगे अडानी के...

यह दुख काहे कम नहीं होता! लाल रंग में रंगे अडानी के सारे शेयर, जान लीजिए कारण

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप शेयरों में कत्लेआम जारी है। कई शेयरों में लगातार लोअर सर्किट लग रहे हैं। सोमवार को अडानी ग्रुप के सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए। अडानी ग्रुप द्वारा अपने रेवेन्यू ग्रोथ टार्गेट को घटाने और फ्रेश कैपेक्स को होल्ड पर डालने की योजना क बाद आज शेयरों में बिकवाली दिखी। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि गौतम अडानी ने कम से कम अगले वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू ग्रोथ टार्गेट को घटाकर 15 से 20 फीसदी करने का फैसला लिया है। यह पहले के 40% ग्रोथ टार्गेट से काफी कम है। यह चौथा हफ्ता है जब अडानी के शेयरों में बिकवाली का दबाव है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थीं। आइए जानते हैं कि आज अडानी ग्रुप के शेयरों का क्या हाल रहा।

अडानी एंटरप्राइजेज टूटा
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सोमवार को 7.60 फीसदी या 140.35 रुपये गिरकर 1707 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज 1847.35 रुपये पर खुला था।

अडानी पोर्ट में गिरावट
अडानी पोर्ट का शेयर सोमवार को 5.25 फीसदी या 30.65 रुपये गिरकर 553.20 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज 587.05 रुपये पर खुला था।

अडानी पावर में फिर से लोअर सर्किट
अडानी पावर के शेयर में लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। आज भी यह लोअर सर्किट पर बंद हुआ। यह शेयर 5 फीसदी या 8.20 रुपये घटकर 156.10 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज बढ़त के साथ 156.10 रुपये पर खुला था।

अडानी ट्रांसमिशन में लोअर सर्किट
अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में भी लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। यह शेयर आज लोअर सर्किट पर ही खुला था और लोअर सर्किट पर ही बंद हुआ। यह शेयर 5 फीसदी या 59.30 रुपये घटकर 1126.85 रुपये पर बंद हुआ है।

अडानी ग्रीन में भी लोअर सर्किट
अडानी ग्रीन के शेयर में भी लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। यह शेयर 5 फीसदी या 36.15 रुपये गिरकर 687.75 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज 688.65 रुपये पर खुला था और लोअर सर्किट पर बंद हुआ।

अडानी टोटल में लोअर सर्किट
अडानी टोटल के स्टॉक में भी लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। यह शेयर लोअर सर्किट पर ही खुला था और लोअर सर्किट पर ही बंद हुआ। यह शेयर 5 फीसदी या 62.90 रुपये गिरकर 1195.35 रुपये पर बंद हुआ।

अडानी विल्मर में गिरावट
अडानी विल्मर का शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुआ है। यह शेयर 5 फीसदी या 21.80 रुपये गिरकर 414.30 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज 425 रुपये पर खुला था।

एनडीटीवी में भी लोअर सर्किट
एनडीटीवी का शेयर गुरुवार को 4.92 फीसदी गिरा था। शुक्रवार को यह शेयर 3.65 फीसदी गिरा था। सोमवार को यह शेयर लोअर सर्किट में बंद हुआ है। यह शेयर 5 फीसदी या 10.40 रुपये गिरकर 198.25 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज 209.95 रुपये पर खुला था।

सीमेंट कंपनियां
अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी एसीसी सीमेंट का शेयर 3.06 फीसदी या 57.60 रुपये गिरकर 1823.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, अंबुजा सीमेंट का शेयर 5.17 फीसदी या 18.65 रुपये गिरकर 342.40 रुपये पर बंद हुआ।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...