8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedइंस्‍टाग्राम पर क्‍यों घटने लगते हैं फॉलोवर्स, क्‍या मिशा अग्रवाल ने इसी...

इंस्‍टाग्राम पर क्‍यों घटने लगते हैं फॉलोवर्स, क्‍या मिशा अग्रवाल ने इसी वजह से किया सुसाइड

Published on

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिशा अग्रवाल की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। मिशा के परिवार के मुताबिक, उसने 24 अप्रैल को दुनिया छोड़ दी थी। परिवार ने 30 अप्रैल को इसकी जानकारी साझा की। मिशा की बहन का एक पोस्‍ट इस बात की ओर इशारा करता है कि मिशा, इंस्‍टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स घटने से परेशान थी। उसका लक्ष्‍य 1 मिलियन फॉलोवर्स हासिल करना था। उसमें गिरावट हुई तो मिशा परेशान रहने लगी। उसे लगने लगा कि अब तो करियर खत्‍म हो जाएगा। इंस्‍टाग्राम पर फॉलोवर्स क्‍यों कम होने लगते हैं, इसकी कोई स्‍पष्‍ट वजह नहीं है। यह कई कारणों पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं, इंस्‍टाग्राम पर फॉलोवर्स घटने के पीछे कौन सी प्रमुख वजहें होती हैं।

खरीदे गए फॉलोवर्स पहुंचाते हैं नुकसान
इंस्‍टाग्राम पर जल्‍दी पॉपुलर होने के लिए बहुत से लोग गलत प्रैक्टिस अपनाते हैं। कई लोग इंस्‍टाग्राम बॉट्स की मदद से फॉलोवर्स बढ़ाते हैं। कुछ गिवअवेज यानी अपने चैनल पर गिफ्ट ऑफर करके ऐसा करते हैं। स्‍पॉन्‍सर्ड पोस्‍ट के जरिए भी ऑडियंस जुटाने की कोशिश होती है। इन वजहों से तात्‍कालिक फायदा तो हो सकता है, लेकिन इंस्‍टाग्राम की नजर पड़ने पर वह किसी अकाउंट को शैडो बैन कर सकता है। कई बार तो गिफ्ट पाने वाले फॉलोवर्स अकाउंट को अनफॉलो करने लगते हैं। एक्‍सपर्ट कहते हैं कि ऐसे तरीकों का इस्‍तेमाल करने से बचना चाहिए। फॉलोवर्स को ऑर्गनिक तरीके से जुटाना ही बेहतर होता है।

जब अकाउंट हो जाए शैडो बैन
शैडो बैन बहुत प्रचलित शब्‍द नहीं है। इस वर्ड का इस्‍तेमाल अमूमन एक्‍सपर्ट करते हैं। इंस्‍टाग्राम इंफ्लुएंसर के साथ यह सिचुएशन तब आती है, उनके कंटेंट को यूजर्स की तरफ से रिपोर्ट किया जाने लगता है। ऐसी स्थिति में एक दिन तो फॉलोवर्स बढ़ते हैं, लेकिन उसके बाद घटते चले जाते हैं। आमतौर पर लोग समझ नहीं पाते कि ऐसा क्‍यों हो रहा है। चिंता यह भी है कि इंस्‍टाग्राम की पैरंट कंपनी मेटा ने भारत में कोई फ‍िजिकल हेल्‍प सेंटर नहीं खोला है, जहां शिकायतों का निपटारा हो सके। सिर्फ हेल्‍प सेंटर का ही ऑप्‍शन लोगों को दिया जाता है। एक्‍सपर्ट का कहना है कि शैडोबैन जैसी स्थिति से कोई इंफ्लूएंसर तभी बाहर निकल सकता है, जब इंस्‍टाग्राम चाहे।

लोगों को नहीं पसंद आ रहे टॉपिक
हर इंस्‍टाग्राम इंफ्लूएंसर की एक क्‍वॉलिटी होती है। वह किसी खास तरह के वीडियो बनाता है। उन खास वीडियो की एक खास ऑडियंस भी बन जाती है। उदाहरण के लिए अगर कोई फनी वीडियो बना रहा है तो उसे एंटरटेनमेंट चाहने वाले देखेंगे। टेक वीडियोज को वो देखेंगे, जो गैजेट्स में रुचि रखते हैं। एक्‍सपर्ट का कहना है कि ऐसे अकाउंट्स की इंगजेमेंट कई बार कम होने लगती है क्‍योंकि अकाउंट पर आने वाले यूजर्स की वीडियो में दिलचस्‍पी घट जाती है। उस स्थिति में भी इंफ्लुएंसर को फॉलोवर्स का नुकसान उठाना पड़ता है। एक्‍सपर्ट का कहना है कि ऐसी सिचुएशन में नई ऑडियंस जुटाने पर काम करना चाहिए।

ऑड‍ियंस का मूड बदल गया, पर आप नहीं
कई बार ऐसा होता है कि ऑडियंस का मूड बदलने लगता है, लेकिन इंफ्लुएंसर अपनी लीक से नहीं हटता। वह एक जैसे वीडियो ही पोस्‍ट करता रहता है। इस स्थिति इन इंफ्लुएंसर के साथ आती है, जिनके पास एक ही तरह का कंटेंट है और लोग उसे देख-देखकर बोर हो गए हैं। उदाहरण के लिए कोई डेली व्‍लॉग बनाता है, लेकिन एक वक्‍त के बाद डेली व्‍लॉग पसंद ना आने लगें। उस स्थिति‍ में लोग अकाउंट पर जाते हैं, लेकिन वीडियो प्‍ले नहीं करते। कई बार वह थंब टाइटल देखकर ही निकल लेते हैं। इंफ्लूएंसर ऐसा भी करते हैं कि किसी वायरल वीडियो से मिलता-जुलता कंटेंट बार-बार बनाते हैं, जो लोगों को बोर करता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...