3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedस्टारलिंक क्यों है सबसे अलग? जिसके आगे Jio और Airtel की नहीं...

स्टारलिंक क्यों है सबसे अलग? जिसके आगे Jio और Airtel की नहीं चली चाल

Published on

स्टारलिंक सैटेलाइंट इंटरनेट सर्विस का खासा जोर है। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ऑफर करने वाली ग्लोबली करीब आधा दर्जन कंपनियां मौजूद हैं। लेकिन सबसे आगे एलन मस्क की स्टारलिंक कंपनी की नाम आता है। दुनिया के ज्यादातर देशों में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मौजूद है। वही साउथ एशियाई देश जैसे भारत, पाकिस्तान में स्टारलिंक सर्विस को जल्द मंजूरी मिल सकती है। भारत की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी जियो और एयरटेल ने स्टारलिंक सर्विस को रोकने की भरपूर कोशिश की थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में जियो और एयरटेल ने स्टारलिंक से हाथ मिला लिया।

क्यों स्टारलिंक बाकी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस से अलग है?
स्टारलिंक सर्विस की टेक्नोलॉजी बाकी इंटरनेट सर्विस से बिल्कुल अलग है। जैसा कि सभी को मालूम है कि सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस में सीधे सैटेलाइट से इंटनरेट सर्विस ऑफर किया जाता है, लेकिन सैटेलाइट इंटरनेट अलग टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जहां बाकी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनियां पृथ्वी से ज्यादा ऊंचाई से धरती पर इंटरनेट भेजती है, जबकि उसके उल्ट स्टारलिंक पृथ्वी के सबसे नजदीक से सैटेलाइट बीम को भेजती है। इससे धरती तक इंटरनेट पहुंचने में कम देरी लगती है। यह स्टारलिंक को बाकी सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर से अलग बनाती है। स्टारलिंक सैटेलाइट LEO यानी लो अर्थ आर्बिट में मौजूद होती है। यह पृथ्वी की सबसे निचली कक्षा होती है।

स्टारलिंक के पास कितनी है सैटेलाइट
अगर दूरी की बाद करें, तो Starlink सैटेलाइट्स पृथ्वी से करीब 550 km की ऊंचाई पर मौजूद हैं। ऐसे में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट की लेटेंसी 20-40ms होती है। स्टारलिंक ओन्ड कंपनी SpaceX ने अब तक 5000 से ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च किये हैं। साथ ही 12,000 सैटेलाइट्स तैनात करने की योजना है। मौजूदा वक्त में स्टारलिंक के पास सबसे ज्यादा सैटेलाइट मौजूद हैं, जिसके दम पर स्टारलिंग सबसे फास्ट सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ऑफर करती है। साथ ही आने वाले दिनों में इंटरनेट सर्विस पहले से ज्यादा बेहतर होगी।

स्टारलिंक कीमत में है काफी अंतर
Starlink क्रूज शिप, जहाज और विमान में इंटरनेट सेवा देने के लिए भी इस्तेमाल हो रहा है। Starlink ने डायरेक्ट-टू-सेल सैटेलाइट सर्विस की भी शुरुआत की है, जिससे बिना मोबाइल टॉवर के स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकेगा। आज के वक्त में स्टारलिंक की तरफ से सबसे तेज सैटेलाइट इंटरनेट दिया जा रहा है। इसकी स्पीड 500Mbps तक होती है। हालांकि स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत ब्रॉडबैंड और मोाबइल टावर के मुकाबल में काफी ज्यादा होती है। यह करीब 5 हजार से 7 हजार रुपये मंथली हो सकती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...