16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedदुबई में उर्फी जावेद को हिरासत में क्‍यों लिया गया? एक्‍ट्रेस ने...

दुबई में उर्फी जावेद को हिरासत में क्‍यों लिया गया? एक्‍ट्रेस ने बताया कपड़े नहीं, कुछ और थी वजह

Published on

‘बिग बॉस OTT’ फेम उर्फी जावेद अक्सर ही अपने उटपटांग और अजीब कपड़ों के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरा करती हैं। हाल ही में खबर आई कि उर्फी को दुबई पुलिस न हिरासत में लिया है और इसकी वजह ये बाई गई कि उन्होंने काफी कम कपड़े पहन रखे थे। हालांकि अब उर्फी ने खुद बताया है कि आखिर दुबई पुलिस ने उन्हें क्यों हिरासत में लिया।

उर्फी जावेद ने दुबई में रिवीलिंग कपड़े पहन रखे थे
हाल ही में उर्फी दुबई पहुंचीं। यहां उन्हें अपने अपकमिंग प्रॉजेक्ट की शूटिंग करनी थी, लेकिन यहां पहुंचते ही वह मुश्किलों में घिर गईं। खबर आई कि दुबई पुलिस उर्फी के सेट पर पहुंच गई क्योंकि उन्होंने काफी रिवीलिंग कपड़े पहन रखे थे।

उर्फी ने बताया क्या थी दिक्कत
अब एक्ट्रेस ने बताया है कि सेट पर हुआ क्या था। उर्फी ने बताया है कि उनके सेट पर दुबई पुलिस पहुंची जरूर थी लेकिन उनके रिवीलिंग कपड़ों की वजह से नहीं। उन्होंने ETimes TV से बातें करते हुए बताया कि समस्या लोकेशन को लेकर थी, जहां शूटिंग चल रही थी।

दरअसल शूट पब्लिक प्लेस पर हो रहा था
इससे पहल उर्फी से जु़ड़े एक करीबी सूत्र ने बताया था, ‘उन्हें इंस्टाग्राम के लिए खुद के बनाए कपड़ों में वीडियो शूट करना था जो कि यहां दुबई वालों के हिसाब से रिवीलिंग था। सच ये है कि आउटफिट में कोई दिक्कत नहीं थी। दरअसल शूट पब्लिक प्लेस पर हो रहा था और इस तरह के कपड़ों को पहनकर वहां खुले एरिया में शूट करने की इजाजत नहीं देते वे लोग। उर्फी से पुलिस और लोकल अथॉरिटीज़ ने भी बातें कीं।’

दुबई पहुंचने के बाद उर्फी को हॉस्पिटलाइज होना पड़ा
उर्फी ‘बिग बॉस OTT’ से चर्चा में आईं। शो के बाद अपने अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर वह चर्चा में लगातार बनी रहती हैं। दुबई पहुंचने के बाद उर्फी को हॉस्पिटलाइज होना पड़ा था। उर्फी ने बताया था कि उन्हें Laryngitis (वॉयस बॉक्स का इंफेक्शन) नाम की बीमारी हो गई जिसके बाद दुबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। इस दौरान डॉक्टर ने उन्हें किसी से भी बातचीत करने से मना किया था।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...