32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedगो फर्स्ट फिर भर पाएगी उड़ान? मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताई यह...

गो फर्स्ट फिर भर पाएगी उड़ान? मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताई यह बात

Published on

नई दिल्ली

भारत के प्रीमियम ब्रॉडकॉस्ट नेटवर्क, टाइम्स नेटवर्क के वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का आगाज आज 1 जून से हो गया है। इस बार इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का थीम ‘इंडिया: द इमर्जिंग थर्ड सुपरपॉवर’ रखा गया है। यह कॉन्क्लेव दो दिनों तक चलेगा। इसमें देश-दुनिया के दिग्गज शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि गो फर्स्ट एयरलाइन ने अपना रिवाइवल प्लान पेश किया है। इसमें कुछ सुधार के सुझाव दिए गए हैं। 3 मई को Go First से रिवाइवल प्लान सबमिट करने को कहा गया था। गो फर्स्ट ने 25 मई को रिवाइवल प्लान पेश किया। अब संशोधन के बाद वह दोबारा प्लान पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि गो फर्स्ट से जल्द से जल्द प्लान पेश करने के लिए कहा गया है।

यात्रियों की संख्या में रेकॉर्ड बढ़ोतरी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि घरेलू उड़ाने करने वाले यात्रियों की संख्या में रेकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि देश में साल 2014 से पहले 400 विमान यात्री सेवा दे रहे थे। मौजूदा समय में इनकी संख्या बढ़कर 700 हो गई है। इसके बावजूद डिमांड और सप्लाई में बड़ा अंतर आ गया है। इस समय देश में हर दिन करीब 3.70 लाख से लेकर 4.20 लाख लोग यात्रा कर रहे हैं। और ऐसा ही रहा तो त्योहारों के मौसम में यह संख्या 5 लाख तक पहुंच सकती है।

अधिकतर इंजन एक ही कंपनी के
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक कंपनी के एयरक्रॉफ्ट 50 फीसदी इंजन सर्विस की समस्या की वजह से अगर ग्राउंडेड हो जाएं तो यह न्यायिक जांच का विषय है। एक कंपनी जिसके पास करीब 60 एयरक्रॉफ्ट हैं। इसमें से आधे ग्राउंडेड हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसा तेजी से बढ़ता एविएशन मार्केट इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। ह विडंबना है कि जितने एयरक्रॉफ्ट ग्राउंडेड हैं उसमें से अधिकतर इंजन के निर्माता एक ही कंपनी है। बताया कि जहां तक दो पक्षों के बीच कांन्ट्रैक्ट की बात है तो यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...