4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedIC 814 पर रिलीज के बाद लगेगा बैन? आतंकियों के हिंदू नाम...

IC 814 पर रिलीज के बाद लगेगा बैन? आतंकियों के हिंदू नाम दिखाने पर गंभीर सरकार, थोड़ी देर में होगा फैसला

Published on

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ का भविष्य क्या होगा, ये आज तय होने वाला है. रियल घटनाओं पर बनी इस वेब सीरीज को जहां ऑडियंस से खूब तारीफ भी मिली, वहीं इस पर विवाद भी छिड़ गया. ‘IC 814’ शो में इंडियन एयरलाइन्स की फ्लाइट में हाईजैक करने वाले आतंकी, पूरी घटना के दौरान अपने रियल नामों की बजाय, कोड नेम इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. ये नाम हैं- बर्गर, चीफ, शंकर और भोला. सोशल मीडिया पर जनता ने ‘IC 814’ में हाईजैकर्स के हिंदू नामों को लेकर आपत्ति जताई और आरोप लगे कि ये आतंकवादियों के रियल नाम छिपाने की कोशिश है.

नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड को दिल्ली में किया गया समन
वेब सीरीज को लेकर छिड़े विवाद के बीच, सोमवार को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को दिल्ली में समन किया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड को, मंगलवार को समन किया है और उनसे ‘IC 814’ के कथित विवादास्पद पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है.

शुरू हुई मीटिंग
ताजा जानकारी के अनुसार, नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट चीफ मोनिका शेरगिल दिल्ली में शास्त्री भवन पहुंच चुकी हैं. यहां उनकी मीटिंग सूचना प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव के साथ शुरू हो चुकी है.

नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड को समन किए जाने को लेकर सरकारी सूत्रों ने बताया, ‘किसी को भी इस देश के लोगों की भावनाओं से खेलने का अधिकार नहीं है. भारत की संस्कृति और सभ्यता का सम्मान हमेशा होना चाहिए. किसी भी चीज को गलत तरीके से दिखाने से पहले सोचा जाना चाहिए. सरकार इसे बहुत गंभीरता से ले रही है.’

बता दें, सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘IC 814’ को लेकर शुरू हुआ विरोध अब कानूनी मामले की शक्ल भी ले चुका है. OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में सीरीज के प्रदर्शन की अनुमति वाले सर्टिफिकेट को रद्द करने और इस शो पर तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई गई है.

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में, हाईजैक हुई फ्लाइट IC 814 के रियल कैप्टन देवी शरण और सृंजॉय चौधरी की किताब ‘फ्लाइट इनटू फियर’ को शो का आधार बनाया है. शो में फैक्ट्स के लिए संजय शर्मा की किताब ‘IA’s Terror Trail’ का भी रेफरेंस दिया है. अब ये देखना है कि नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड के साथ मीटिंग के बाद वेब सीरीज को लेकर सूचना प्रसारण मंत्रालय क्या एक्शन लेता है.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...