12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedएक्टिंग छोड़ पीएम बनेंगी कंगना रनौत? ‘इमरजेंसी’ फेम एक्ट्रेस बोलीं- अगर सब...

एक्टिंग छोड़ पीएम बनेंगी कंगना रनौत? ‘इमरजेंसी’ फेम एक्ट्रेस बोलीं- अगर सब चाहेंगे तो…

Published on

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में बनी हैं। हालांकि एक्ट्रेस की पिछली रिलीज फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है।अब हाल ही में कंगना रनौत तेलुगु मूवी ‘रजाकर’ के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचीं. इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उनके मन में कभी देश की प्रधानमंत्री बनने का विचार आया? इस सवाल पर कंगना रनौत ने क्या जवाब दिया, आइए आपको बताते हैं?

पीएम बनना चाहती हैं कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने इवेंट के दौरान कहा कि ‘मैंने अभी-अभी इमरजेंसी नाम एक फिल्म की है। उस फिल्म को देखने के बाद, कोई भी मुझे प्रधानमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहेगा।’ बता दें कि इससे पहले भी कंगना रनौत राजनीति में एंट्री को लेकर कह चुकी हैं कि वो कोई पॉलिटिकल इंसान नहीं हैं। बता दें कि बीते कुछ समय पहले भी कंगना रनौत को लेकर खबरें आई थी कि वो राजनीति में एंट्री करने वाली हैं, लेकिन ऐसा नहीं था।

हालांकि जब कंगना के पॉलिटिक्स में आने की खबरों ने जोर पकड़ा तो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि मेरे रिलेटिव्स और दोस्त समझ रहे हैं कि राजनीति में एंट्री करने की खबर मैंने दी है, जबकि ऐसा नहीं है और ये खबर मैंने नहीं दी है। बाद में कंगना ने यह भी लिखा था कि पहले लोगों को तय करना चाहिए कि राजनीति में आएं या नहीं।

कब रिलीज होगी ‘इमरजेंसी’
अगर कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की बात करें तो इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में हैं और इसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली है। कंगना की ये फिल्म 24 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह कंगना की पहली सोलो डायरेक्टेड फिल्म है। फिल्म की कहानी भारत में लागू हुई इमरजेंसी की कहानी दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें कि इससे पहले कंगना की ‘धाकड़’, ‘तेजस’ और ‘चंद्रमुखी 2’ जैसी फिल्में फ्लॉप रही। वहीं, अब अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ से बेहद उम्मीदें की जा रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...