7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedक्या नहीं बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए, सरकार कब ले सकती है...

क्या नहीं बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए, सरकार कब ले सकती है फैसला?

Published on

नई दिल्ली,

कई राज्य सरकारों ने त्योहार से पहले अपने कर्माचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर उन्हें तोहफा दे दिया है. लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों को अभी भी महंगाई भत्ते (DA Hike) में इजाफे का इंतजार है. कहा जा रहा है कि सरकार सितंबर महीने की शुरुआत में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, सरकार ने ये जरूर साफ कर दिया है कि फिलाहल आठवां वेतन आयोग नहीं आएगा.

मार्च में बढ़ा था डीए
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर छह महीने पर बदलाव करती है. पिछली बार सरकार ने मार्च 2022 में कर्मचारियों के डीए में तीन फीसदी का इजाफा किया था. इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया था. फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है.

हर छह महीने पर होता है बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा कर सकती है. लेकिन ये कब होगा सरकार ने इसपर कुछ भी नहीं कहा है. क्योंकि मार्च में हुई डीए में बढ़ोतरी के छह महीने पूरे होने वाले हैं. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरीने बीते दिनों लोकसभा में कहा था कि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (ACIPI) के आधार पर महंगाई की दर की गणना होती है. इसी आधार पर हर छह महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है.

कितना होगा सैलरी में इजाफा?
कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो अगर सरकार कर्मचारियों के डीए को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी करती है, तो सैलरी में बड़ा इजाफा होगा. अभी किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 18,000 रुपये है. 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता 6,120 रुपये बनता है. अगर चार फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो डीए 6,840 रुपये हो जाएगा.

अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
अगर सरकार मौजूदा महंगाई के आंकड़े को देखते हुए डीए में चार फीसदी का इजाफा करती है, तो इसका फायदा 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा. सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी वित्तीय सहायता सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. सरकार केंद्रीय कर्मचारियों डीए में कब इजाफा करेगी. इसपर आधिकारिक रूप कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार सितंबर में डीए में बढ़ोतरी पर बड़ा फैसला ले सकती है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...