6.2 C
London
Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedक्‍या ऐसे ही देंगे टक्‍कर… कमजोर चीन भी भारत पर भारी, ये...

क्‍या ऐसे ही देंगे टक्‍कर… कमजोर चीन भी भारत पर भारी, ये आंकड़े बता रहे हैं हमारी और ड्रैगन की स्‍टोरी

Published on

नई दिल्‍ली

भारत के औद्योगिक उत्पादन (IIP) की रफ्तार अप्रैल में धीमी हो गई है। मैन्‍यूफैक्‍चरिंग, माइनिंग और बिजली क्षेत्रों का कमजोर प्रदर्शन इसकी वजह रहा। औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 2.7 फीसदी दर्ज की गई। पिछले साल यह आंकड़ा 5.2 फीसदी था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने ये आंकड़े जारी किए हैं। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में भी गिरावट आई है। वहीं, इसकी तुलना चीन से करें तो अप्रैल 2025 में चीन की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 6.1 फीसदी रही, जो भारत की तुलना में काफी ज्‍यादा है। यह तब है जब चीन अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर में फंसा है। पहले के मुकाबले वह कमजोर है। चीन के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए भारत को अपनी औद्योगिक विकास दर को तेज करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

अप्रैल में लगा झटका
भारत में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अप्रैल में घटकर 2.7 फीसदी रह गई। मैन्‍यूफैक्‍चरिंग, खनन और बिजली क्षेत्रों में कमजोर प्रदर्शन के कारण यह गिरावट आई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार, पिछले महीने औद्योगिक उत्पादन वृद्धि का अनुमान 3 फीसदी था। इसे संशोधित कर 3.9 फीसदी क‍िया गया है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के अनुसार, अप्रैल 2024 में औद्योगिक उत्पादन 5.2 फीसदी बढ़ा था। लेकिन, इस साल यह रफ्तार धीमी रही। एनएसओ के आंकड़ों से पता चलता है कि फरवरी में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 2.7 फीसदी थी।

चीन से मुकाबले के ल‍िए करने होंगे कई काम
वहीं, अप्रैल 2025 में चीन की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 6.1 फीसदी रही है। यह आंकड़ा अर्थशास्त्रियों की 5.5 फीसदी की उम्मीद से बेहतर है। हालांकि, यह मार्च में दर्ज की गई 7.7 फीसदी की ग्रोथ से कम है, जो जून 2021 के बाद औद्योगिक उत्पादन में सबसे मजबूत विस्तार था।

चीन से मुकाबला करने के लिए भारत को कुछ सेक्‍टर्स पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है। उसे मैन्‍यूफैक्‍चरिंग सेक्‍टर को बढ़ावा देना होगा। नीतिगत सुधारों के जरिये निवेश आकर्षित करना होगा। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जरूरत है। कौशल विकास पर ध्यान देना होगा। माइनिंग सेक्‍टर में सुधार के लिए नई तकनीकों का उपयोग करना होगा। नियामक प्रक्रियाओं को सरल बनाने की भी जरूरत है। इसके अलावा निर्यात को बढ़ावा देना,घरेलू मांग को मजबूत करना और इनोवेशन पर जोर देना भी उसकी प्र‍ाथमिकता में होना चाहिए।

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...