7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedफिर होगी जेब ढ़ीली? रिचार्ज के दाम बढ़ाएंगी कंपनियां, पैसे बचाने करने...

फिर होगी जेब ढ़ीली? रिचार्ज के दाम बढ़ाएंगी कंपनियां, पैसे बचाने करने के लिए करना होगा ये काम!

Published on

अभी तक जो लोग पिछले साल जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा मोबाइल रिचार्ज के बढ़ाए गए दामों से खुश नहीं थे, उन्हें एक और झटका लगने वाला है। दरअसल खबर आ रही है कि मोबाइल रिचार्ज के दाम एक बार फिर से बढ़ाए जा सकते हैं। इसे लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनमें पता चला है कि साल के आखिर तक भारत की सभी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां एक बार फिर से अपने रिचार्ज के दाम बढ़ा सकती हैं। ऐसे में देखनो होगा कि क्या लोग फिर से BSNL को रुख करेंगे?

इस समय तक हो सकते हैं महंगे
सामने आ रही जानकारी से पता चलता है कि साल के आखिर में यानी कि नवंबर-दिसंबर में कंपनियां रिचार्ज के दाम बढ़ा सकती हैं। बता दें कि पिछले साल जुलाई में सभी प्राइवेट टेलिकॉम प्लेयर्स जैसे कि एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया ने अपने-अपने मोबाइल रिचार्ज महंगे कर दिए थे। इसके बाद एक बड़ी संख्या में लोग सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL की ओर मुड़े थे। हालांकि नेटवर्क की अच्छी कवरेज न होने की वजह से वहां भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली थी। उस समय इन कंपनियों ने बताया था कि 5G सेवाएं शुरू करने के बाद से दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इस वजह से दामों को बढ़ाना पड़ा था।

कंपनियों ने बताई वजहें
इस बार टेलिकॉम कंपनियों का कहना है कि 5जी नेटवर्क का विस्तार करने के लिए और तकनीकी खर्चों की वजह से कंपनियों को भारी निवेश करना पड़ रहा है। ऐसे में रिचार्ज के दाम बढ़ा कर ही इन खर्चों की पूर्ती की जा सकती है। वहीं कंपनियों ने स्पेक्ट्रम खरीदने और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर आ रहे खर्च की बात भी कही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज औसतन एक मोबाइल रिचार्ज पर महीने में 200 रुपये का खर्च आता है। रिचार्ज प्लान और महंगे होते हैं, तो यह खर्च बढ़ कर 349 रुपये तक जा सकता है।

ऐसे बचाएं अपने पैसे
अगर आप आने वाले समय में महंगे होने जा रहे रिचार्ज से बचना चाहते हैं, तो आप कुछ तरीके अपना सकता हैं। अगर आपके इलाके में BSNL का नेटवर्क ठीक है, तो आप BSNL में अपना नंबर पोर्ट करके इन महंगे होने जा रहे रिचार्ज से बच सकते हैं। इसके अलावा अगर आप रिचार्ज के दाम बढ़ाए जाने से पहले 365 दिन के प्लान को रिचार्ज करा लेते हैं, तो अगल एक साल के लिए आप इन बढ़ी हुई कीमतों से बच जाएंगे। यह कुछ तरीके हैं जिनका इस्तेमाल करके आप आने वाले समय में महंगे रिचार्ज से खुद को बचा सकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...