5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedडिलीवरी बॉय पर महिला ने चलाया जूता, जोमैटो बोला- होगी जांच

डिलीवरी बॉय पर महिला ने चलाया जूता, जोमैटो बोला- होगी जांच

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया पर जोमैटो डिलीवरी बॉय का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला डिलीवरी बॉय को जूते से पीटते दिखती है. इसे एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था और डिलीवरी बॉय की मदद की मांग की थी. अब जोमैटो की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि कंपनी इस मामले की जांच करवा रही है. मामले को लेकर कंपनी डिलीवरी पार्टनर से भी संपर्क करेगी.

घटना का वीडियो @bogas04 ने एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था. उन्होंने @zomato को टैग करते हुए लिखा- मेरा ऑर्डर डिलीवर करते वक्त डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पर हमला किया गया था. कुछ महिलाओं ने उससे मेरा ऑर्डर ले लिया और उसे जूते से पीटने लगी. वह रोते हुए मेरे पास आया. उसे डर था कि उसकी नौकरी चली जाएगी.

https://twitter.com/i/status/1559254508097908736

यूजर ने यह वीडियो 16 अगस्त को शेयर किया था. हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. पोस्ट में यूजर ने आगे लिखा- किस्मत से वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. हालांकि, मुझे बिना ऑडियो वाला यह वीडियो मिला है. मैंने कस्टमर केयर को फोन किया. लेकिन वह इस मामले को समझ नहीं पाएं और यह मददगार साबित नहीं हुआ.

यूजर ने आखिर में लिखा- मैं इसलिए ट्वीट कर रहा हूं ताकि डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को न्याय और जॉब सिक्योरिटी मिले. मैंने कस्टमर रिप्रेजेंटेटिव को सीनियर से बात करवाने को कहा था ताकि मैं इस घटना के बारे में विस्तार से बता सकूं. कृपया इस मामले पर तुरंत ध्यान दें और डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की मदद करें.पोस्ट पर लोग डिलीवरी पार्टनर को पीटने वाली महिला पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. बाद में, यूजर के पोस्ट के जवाब में जोमैटो की तरफ से कहा गया- घटना के बारे में बताने के लिए धन्यवाद. हम इस मामले की जांच करवा रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...