15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedमहिलाओं को ब्रा-अंडरवियर में देना पड़ा एयर होस्टेस का इंटरव्यू, शरीर पर...

महिलाओं को ब्रा-अंडरवियर में देना पड़ा एयर होस्टेस का इंटरव्यू, शरीर पर निशान देखकर किया रिजेक्ट

Published on

मैड्रिड

कुवैत की एक एयरलाइन में भर्ती प्रक्रिया को लेकर कुछ चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। कहा जा रहा है कि एयरलाइन के इंटरव्यू में एयर होस्टेस की नौकरी के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया और उनके साथ ‘कुत्तों’ जैसा व्यवहार किया गया। मैड्रिड के एयरपोर्ट के पास मेलिया बाराजस होटल में कुवैत एयरवेज के लिए इंटरव्यू के दौरान महिला आवेदकों से ‘ब्रा और अंडरवियर’ में आने के लिए कहा गया। स्पैनिश मीडिया के अनुसार, एयरलाइन भर्ती एजेंसी Meccti के कुछ लोगों ने ‘कुत्तों की तरह’ उनके दांत भी चेक किए।

डेलीस्टार की खबर के अनुसार 23 साल की महिला आवेदक मारियाना ने दावा किया है कि इंटरव्यू में एक महिला नोटपैड पर नोट्स ले रही थी। उसने अंडरवियर में उनका इंस्पेक्शन किया। इंस्पेक्शन के बाद उन लोगों को तत्काल रिजेक्ट कर दिया गया जिनका वजन ज्यादा था, जिन्होंने चश्मे पहने थे या जिनके शरीर पर दिखने वाले निशान थे। एक महिला ने कहा कि उन्हें भर्ती नहीं किया जाएगा जिनके शरीर पर कोई निशान है।

‘फर्क नहीं पड़ता आती हैं 7 भाषाएं’
मारियाना ने कहा कि एक लड़की जो सात भाषाएं बोल सकती थी, उसे इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि उसकी भौंह के ऊपर एक छोटा सा निशान था। उससे कहा गया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसे सात भाषाएं आती हैं। इंटरव्यू में शामिल हुई 23 साल की बियांका ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उससे पहले वाली महिला इंटरव्यू के बाद रोते हुए बाहर आई थी। जब उसकी बारी आई तो उससे उसकी ड्रेस ऊपर उठाने के लिए कहा गया। लेकिन इंटरव्यू लेने वाले ‘और अधिक’ देखना चाहते थे। आखिरकार महिला को ब्रा और अंडरवियर में आना पड़ा।

महिलाओं को दी गई कम खाने की सलाह
उसने कहा, ‘एक महिला ने मुझसे मुंह खोलने के लिए कहा और अंदर झांकने लगी जैसे मैं कोई ‘कुत्ता’ हूं। उसने मेरे दांत देखने के लिए अपनी आंखें लगभग मेरे मुंह के भीतर घुसा दीं। मुझे बेहद अपमानित महसूस हुआ।’ उसने कहा कि इस दौरान उसे ‘चिड़ियाघर के किसी जानवर’ जैसा महसूस कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार एक तीसरी महिला, 19 साल की मारिया, ने बताया कि कुछ आवेदकों से कम खाने और वजन कम करने के लिए कहा गया जबकि दूसरों से वजन बढ़ाने के लिए कहा गया। स्पैनिश मीडिया में छपे आरोपों पर फिलहाल कुवैत एयरवेज या Meccti ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...