11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
HomeUncategorizedWPI: थोक महंगाई पर थोड़ी राहत, अब भी आंकड़े 30 साल के...

WPI: थोक महंगाई पर थोड़ी राहत, अब भी आंकड़े 30 साल के उच्चतम स्तर पर

Published on

नई दिल्ली

खुदरा के बाद अब थोक महंगाई में भी थोड़ी नरमी आई है। कच्चे और खाद्य तेलों सहित वैश्विक वस्तुओं की कीमतों में कुछ नरमी के बीच, भारत की थोक महंगाई (WPI) जून में 15.18% पर आ गई। हालात में सुधार तो हुए हैं लेकिन अब भी यह आंकड़े 30 साल के उच्चतम स्तर पर हैं। वहीं, ये लगातार 15वां महीना है जब थोक महंगाई के आंकड़े दो अंकों में आए हैं।

आपको बता दें कि मई में भी थोक महंगाई दर तीन दशक के उच्च स्तर 15.88% पर थी। इस लिहाज से जून में मामूली गिरावट आई है। अगर जून 2021 से तुलना करते हैं तो थोक महंगाई दर में इजाफा हुआ है। जून 2021 में थोक महंगाई 12.07% पर थी।

किसके दाम में आई तेजी: जून 2022 में खाद्य पदार्थों की कीमतें एक साल पहले की तुलना में14.39% बढ़ी हैं। सब्जियों में मूल्य वृद्धि की दर 56.75% थी, जबकि आलू और फलों में मूल्य वृद्धि क्रमशः 39.38% और 20.33% थी। इसी तरह, ईंधन और बिजली की कीमतों में 40.38% की वृद्धि हुई। जून में कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की मुद्रास्फीति 77.29% थी।

खुदरा महंगाई के आंकड़े: जून में खुदरा महंगाई मामूली घटकर 7.01 प्रतिशत रही, जो मई में 7.04% थी। वहीं, अप्रैल की बात करें तो खुदरा महंगाई की दर 7.79% थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई में कमी के बावजूद यह लगातार छठे महीने आरबीआई के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...