11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedकल- 1 लाख करोड़, आज- 35000 करोड़ साफ, HDFC बैंक को झटके...

कल- 1 लाख करोड़, आज- 35000 करोड़ साफ, HDFC बैंक को झटके पर झटका

Published on

नई दिल्‍ली ,

पिछले दो दिन से शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी है. सेंसेक्‍स आज यानी गुरुवार BSE सेंसेक्स 287.62 अंक गिरकर 71,213 पर कारोबार कर रहा था, जबकि Nifty 112 अंक गिरावट के साथ 21,459 पर कारोबार कर रहा है. शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण एचडीसीएफ बैंक लिमिटेड के शेयर भी दो दिनों में 12 फीसदी से ज्‍यादा टूट चुके हैं. ऐसे में इसके मार्केट कैप में भी भारी नुकसान हुआ है.

कल यानी बुधवार को HDFC बैंक के शेयर 8.44 प्रतिशत गिरे थे, जो गुरुवार को 4 फीसदी तक और गिर गए. देश के सबसे बड़े बैंक के शेयरों में गिरावट के कारण मार्केट कैप में बड़ी कमी आई है. आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 3.68 फीसदी फिसलकर 1,480.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे. पिछले दो दिनों के दौरान इसके स्‍टॉक में 12.44 फीसदी की गिरावट आई है.

1.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
पिछले दो दिनों में भारी गिरावट के कारण बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.35 लाख करोड़ रुपये घट गए हैं. मंगलवार को HDFC का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12,74,740.22 करोड़ रुपये था, लेकिन पिछले दो दिनों में भारी गिरावट के कारण इसका मार्केट कैप घटकर 11,39,518 करोड़ रुपये हो चुका है.

जितना कमाया उसके 8 गुना गंवाया
प्राइवेट सेक्‍टर के बैंक HDFC में सबसे बड़ी गिरावट से पहले मंगलवार को कंपनी ने दिसंबर तिमाही का रिजल्‍ट घोषित किया था, जिसमें अच्‍छा मुनाफा दिखा था. HDFC Bank Q3 Results के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, जो 16,372 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया. हालांकि दो दिन में इसके मार्केट कैप में 1.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. अगर मुनाफे से इसकी तुलना करें तो यह 8 गुना नुकसान हुआ है.

क्‍यों इतना गिर रहा HDFC के शेयर?
दिसंबर तिमाही के नतीजें में बैंक में पिछले साल की इस अवधि में जमा कम हुआ है. इसके अलावा निवेशकों के उच्च फंडिंग लागत और कमजोर शुद्ध ब्याज मार्जिन में कमी के कारण शेयर दबाव में आ गए. नोमुरा इंडिया ने कहा कि एचडीएफसी बैंक ने लोन बढ़ोतरी के मुकाबले जमा बढ़ोतरी देखी है, जो चिंता का विषय है और आने वाले समय में जमा में कमी आ सकती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...