12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized'मोदीजी से आप कोई व्यक्तिगत सहायता नहीं ले सकते...' गौतम अडानी ने...

‘मोदीजी से आप कोई व्यक्तिगत सहायता नहीं ले सकते…’ गौतम अडानी ने क्यों कह दी यह बात?

Published on

नई दिल्ली

जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो आपको उनसे क्या मदद मिली? देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी से एक कार्यक्रम में यह सवाल पूछा गया। अडानी ने इस सवाल का जो जवाब दिया, वह आपको हैरान कर सकता है। शनिवार रात प्रसारित हुए टीवी शो आप की अदालत कार्यक्रम में अडानी से यह सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन में तीन बड़े ब्रेक मिले। इनमें उन्होंने राजीव गांधी , पीवी नरसिम्हा राव, डॉ मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी का जिक्र किया। अडानी ने कहा कि इन सब द्वारा लागू की गई नीतियों से अडानी ग्रुप को डेवलप होने में मदद मिली।

मोदी से कोई व्यक्तिगत सहायता नहीं ले सकता
गौतम अडानी ने कहा, ‘मुझे जीवन में तीन बड़े ब्रेक मिले। मुझे पहला ब्रेक 1985 में मिला था। उस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। उस समय नई आयात-निर्यात नीति आई। उस समय हमारी कंपनी एक ग्लोबल ट्रेडिंग हाउस बनी। मुझे दूसरा ब्रेक साल 1991 में मिला। उस समय पी. वी. नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार थी। उस दौरान हम पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप कर सके। इससे देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा मिली। नरेंद्र मोदी जब 12 साल गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय एक अच्छा अनुभव रहा। लेकिन मैं ये बताना चाहता हूं कि मोदीजी से आप कोई व्यक्तिगत सहायता नहीं ले सकते। आप उनसे नीति विषयक बात कर सकते हैं। आप देश के हित में चर्चा कर सकते हैं। जो पॉलिसी बनती है, वह सबके लिये होती है। वो अकेले अडानी ग्रुप के लिये नहीं बनती।’

अडानी ने दिए इन सवालों के जवाब
गौतम अडानी ने इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए। उनसे पूछा गया कि उनकी संपत्ति इतनी जल्दी कैसे बढ़ जाती है। क्या उनके पास पैसा बढ़ाने का कोई राज है। इस पर अडानी ने कहा कि उनका एक ही मंत्र है- मेहनत, मेहनत और मेहनत। वे मेहनत पर भरोसा करते हैं। अडानी ने कार्यक्रम में अपने ग्रुप को मिले बैंक कर्ज, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, मुंद्रा पोर्ट में हजारों करोड़ के नशीले पदार्थों की बरामदगी के साथ ही कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से बातें की। अडानी ने वह किस्सा भी बताया जब मुंबई हमलों के दौरान वे ताज होटल में फंस गए थे। अडानी ने बताया कि कैसे होटल स्टाफ ने उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया और फिर कमांडोज ने उन्हें बाहर निकाला।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...