16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'भारत जोड़ो' पदयात्रा पर निकले राहुल गांधी के जूतों पर ध्यान दिया...

‘भारत जोड़ो’ पदयात्रा पर निकले राहुल गांधी के जूतों पर ध्यान दिया आपने! जानिए क्यों ये खास हैं

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शुरुआत कर दी है। कांग्रेस पार्टी इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है और इससे संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद कर रही है. बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी सहित 119 नेताओं को “भारत यात्री” नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे. ये लोग कुल 3570 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. राहुल गांधी की पदयात्राशुरू होने के बाद से सोशल मीडिया पर एक और बात की भी चर्चा हो रही है। ये चर्चा है राहुल गांधी के जूतों की। राहुल गांधी लंबी पदयात्रा पर निकले हैं। इस दौरान सभी का ध्यान उनके जूतों पर गया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि राहुल गांधी ने कौन से जूते पहने हैं और इन जूतों की कीमत आखिर क्या है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, राहुल गांधी पदयात्रा में जो जूते पहने दिख रहे हैं वो एसिक्स ब्रांड के शूज हैं। बताया जा रहा है कि ये वही ब्रांड है जिसने 2019 में टाइगर श्रॉफ को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा कर दी थी। ये एक जापानी कंपनी है।

कितनी है जूते की कीमत
राहुल गांधी के एसिक्स स्नीकर की कीमत कितनी है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ी हुई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर यूजर्स राहुल गांधी के जूतों की कीमत 14 से 15 हजार रुपये के बीच बता रहे हैं तो कई इससे कम। हालांकि ऐसा नहीं है ये कंपनी सस्ते शूज नहीं बनाती। यह एथलीट शूज बनाने वाली कंपनी बजट फ्रेंडली जूते भी बनाती है।

एसिक्स फुटवियर्स ब्रांड के फाउंडर
1949 में एसिक्स फुटवियर्स ब्रांड की स्थापना जापान में की गई। यह कंपनी दुनिया के कई देश में अपने जूतो को बेचती है। Kihachiro Onitsuka नामक व्यक्ति ने इस कंपनी की नींव रखी थी।

पहले भी इस ब्रांड के शूज पहने नजर आए हैं राहुल गांधी
इस पदयात्रा से पहले भी कई मौकों पर राहुल गांधी इस ब्रांड के शूज पहने नजर आ चुके हैं। इसके पहले राहुल गांधी लॉकडाउन में पैदल जा रहे मजदूरों से मिलने पहुंचे थे। उसी दौरान उन्होंने एसिक्स ब्रांड के शूज पहने थे। जिसकी फोटो उन्होंने पोस्ट की और बाद में बीजेपी के एक नेता ने शूज के दाम को लेकर उन पर सवाल किए थे। इस दौरान भी उनके जूतों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...