15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedतू न थमेगा कभी, तू न झुकेगा कभी… अमिताभ बच्चन ने 'ऑपरेशन...

तू न थमेगा कभी, तू न झुकेगा कभी… अमिताभ बच्चन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर तोड़ी चुप्पी, सेना को किया सलाम

Published on

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया और इस हमले का बदला लिया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय नागरिक और सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर की भी घोषणा हो गई है और देश भारतीय सेना को सलाम कर रहा है। बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। हालांकि, ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन ने ऐसे समय में सोशल मीडिया पर चुप्पी साधी हुई थी। उनकी ब्लैंक पोस्ट यूजर्स को खटक रही थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।

अमिताभ ने अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में पहलगाम हमले में आतंकवादियों के धर्म पूछकर गोली मारने की घटना का जिक्र करते हुए लिखा, ‘छुट्टियां मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति-पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद, उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने घुटने पर गिरकर, रो-रोकर अनुरोध करने के बाद भी, कि ‘उसके पति को न मारो’, उसके पति को उस बुजदिल राक्षस ने बेहद बेरहमी से गोली मार दी..। जब पत्नी ने कहा ‘मुझे भी मार दो’, तो राक्षस ने कहा ‘नहीं… तू जाकर…. को बता।’

अमिताभ ने पोस्ट में आगे अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों का भी जिक्र किया और लिखा, ‘बेटी की मनःस्थिति पर पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आई.. मानो वो बेटी ‘ ….’ के पास गई और कहा,

‘है चिता की राख कर में मांगती सिंदूर दुनिया’ (बाबूजी की पंक्ति)
तो ‘ ….’ ने दे दिया सिंदूर, ऑपरेशन सिंदूर!!!’
जय हिन्द, जय हिन्द की सेना,
तू ना थमेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, तू न झुकेगा कभी,
कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ!
अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!!!’

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। आतंकवादियों ने 26 मासूम लोगों की जान ले ली थी। उन्होंने मारने से पहले लोगों का धर्म पूछा था। इसके 15 दिन बाद भारत सरकार और सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। उसके बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव चल रहा है। इन सब विषय पर अमिताभ बच्चन ने लंबे समय तक चुप्पी साधी हुई थी। उन्होंने किसी भी विषय पर कोई पोस्ट नहीं किया था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...