6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedमहंगाइ की मार : 30% बढ़ सकता है आपके मोबाइल का खर्च

महंगाइ की मार : 30% बढ़ सकता है आपके मोबाइल का खर्च

Published on

नई दिल्ली

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी पूरी हो चुकी है। इससे सरकार को 1.5 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है। लेकिन आम आदमी के लिए अच्छी खबर नहीं है। जानकारों का मानना है कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद टेलिकॉम कंपनियां टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकती हैं। यानी आपके मोबाइल का खर्च बढ़ने वाला है। इससे पहले इन कंपनियों में पिछले साल नवंबर और दिसंबर में टैरिफ बढ़ाया था। इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में एक बार फिर ये कंपनियां ग्राहकों के लिए टैरिफ बढ़ा सकती हैं। जानकारों के मुताबिक कंपनियों ने 5जी स्पेक्ट्रम को खरीदने के लिए जमकर पैसा बहाया है और इसकी वसूली ग्राहकों से ही की जाएगी।

बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिसिल रेटिंग्स के सीनियर डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने कहा कि टेलिकॉम कंपनियों ने स्पेक्ट्रम खरीदने में काफी पैसा खर्च किया है और कंपनियां 5जी सर्विसेज के लिए ज्यादा वसूल करेंगी। ग्राहकों को 5जी से जोड़ने के लिए कंपनियां 4जी सर्विसेज के टैरिफ भी महंगा कर सकती हैं। टैरिफ बढ़ने से एयरटेल , रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया के टैरिफ महंगे हो जाएंगे। इससे इन सभी कंपनियों के प्लान महंगे हो जाएंगे। Nomura Global Markets Research के मुताबिक टेलिकॉम कंपनियां अपने सभी ओवरऑल सब्सक्राइबर्स बेस के लिए टैरिफ में चार फीसदी की इंक्रिमेंटल बढ़ोतरी कर सकती हैं। या रोजाना 1.5 जीबी वाले 4जी प्लान में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।

स्पेक्ट्रम खरीदने में जियो सबसे आगे
टेलिकॉम कंपनियों ने हाल में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में विभिन्न बैंड्स में 51,236 MHz स्पेक्ट्रम 1.5 लाख करोड़ रुपये में खरीदे थे। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 88,078 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा। भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने क्रमश: 43,084 करोड़ रुपये और 18,799 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम खरीदे। सरकार ने सितंबर 2021 के बाद खरीदे गए सभी स्पेक्ट्रम पर स्पेक्ट्रम यूसेज चार्जेज (SUC) हटा दिया है। इससे कंपनियों को सालाना करीब 7,500 करोड़ रुपये की बचत होगी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...