23.7 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeखेलLBW नियम में बदलाव, दो नई गेंद का इस्तेमाल बंद, फिर नई...

LBW नियम में बदलाव, दो नई गेंद का इस्तेमाल बंद, फिर नई बहस छेड़ गए अश्विन

Published on

मुंबई

भारत के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन  का मानना है कि वनडे क्रिकेट को अपनी प्रासंगिकता तलाशनी होगी क्योंकि यह ‘बिना उतार चढाव’ के टी-20 क्रिकेट का विस्तार वाला प्रारूप बनता जा रहा है। दुनिया भर में द्विपक्षीय वनडे की प्रासंगिकता कम होती जा रही है और भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री समेत कई दिग्गजों का मानना है कि इस तरह की श्रृंखलाओं की बजाय फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 लीग अधिक होनी चाहिए।

वनडे क्रिकेट को बचाना होगा
अश्विन ने ‘वानी एंड टफर्स क्रिकेट क्लब पॉडकास्ट’ में कहा, ‘यह प्रासंगिकता की बात है और मुझे लगता है कि वनडे क्रिकेट को अपनी प्रासंगिकता तलाशनी होगी। उसे अपनी जगह बनानी होगी। वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी खूबसूरती यह थी कि इसमें उतार चढ़ाव नहीं है। इस प्रारूप में गेंदबाजों की भी भूमिका होती है।’

दो नहीं एक गेंद की वकालत
आजकल वनडे पारी में दो नई गेंदें ली जाती है लेकिन अश्विन का मानना है कि पुराने प्रारूप पर लौटना चाहिए, जिसमें एक ही गेंद का प्रयोग होता था। उन्होंने कहा, ‘एक गेंद के प्रयोग से मुकाबला बराबरी का होता था। रिवर्स स्विंग भी मिलती थी जो खेल के लिए जरूरी है।’

LBW नियमों में भी हो बदलाव
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि LBW नियम को लेकर बदलाव होना चहिए। दरअसल, अश्विन बल्लेबाजों के स्विच शॉट पर बातचीत कर रहे थे। अश्विन की माने तो अगर बल्लेबाज स्विच शॉट खेलते हुए बॉल को मिस करता है तो उले LBW दिया जाना चाहिए। अश्विन ने जो रूट और बेयरस्टो का उदाहरण दिया और कहा कि उन्होंने एक पारी में 10 ऐसे शॉट खेले, इसमें से 9 बार वह सफल नहीं हो पाए, ऐसे में 9 बार उनके आउट होने का चांस था।

Latest articles

दादाजी धाम में सातवें बड़े मंगल पर बाल हनुमान जी का दिव्य श्रृंगार, दीपों से जगमगाया मंदिर

भोपाल। रायसेन रोड पटेल नगर स्थित भोपाल के सुप्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी...

टैगोर नगर में बैंक कुर्की पर भारी हंगामा, पते के फेर में फंसी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टैगोर नगर में बैंक द्वारा की जा...

जिनेवा में आयोजित 114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में डॉ. विराट जायसवाल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल। स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (पैलेस दे नेशंस) में 1 से...

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...