23.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालटैगोर नगर में बैंक कुर्की पर भारी हंगामा, पते के फेर में...

टैगोर नगर में बैंक कुर्की पर भारी हंगामा, पते के फेर में फंसी कार्रवाई

Published on

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टैगोर नगर में बैंक द्वारा की जा रही कुर्की की कार्रवाई के दौरान उस समय भारी हंगामा हो गया, जब मकान मालिक ने बैंक का पूरा कर्ज चुकाने का दावा करते हुए विरोध शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, एमपी नगर तहसीलदार के आदेश पर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की टीम टैगोर गृह निर्माण सहकारी संस्था (खजूरी कलां) स्थित मकान नंबर 35 पर कब्जा लेने पहुंची थी। मौके पर मकान मालिक कंछेदी लाल सेन और उनकी पत्नी रजनीबाई सेन ने कार्रवाई का तीखा विरोध किया।

मकान मालिक का दावा है कि वे बैंक की पूरी राशि चुका चुके हैं और उनके पास इसकी रसीदें भी मौजूद हैं, जबकि बैंक प्रबंधन का कहना है कि उपभोक्ता पर अब भी बकाया शेष है। विवाद और हंगामे की स्थिति को देखते हुए मौके पर अवधपुरी पुलिस बल को बुलाना पड़ा। इस पूरी कार्रवाई में एक बड़ा तकनीकी पेच तब फंसा, जब यह सामने आया कि अपर कलेक्टर कार्यालय से जारी नोटिस में मकान मालिक का पता कोलार रोड दर्ज है, जबकि कार्रवाई टैगोर नगर में की जा रही थी।

पते की इस गड़बड़ी और पीड़ित परिवार के भारी विरोध के चलते मौके पर मौजूद आरआई किशन सिंह, पटवारी और पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी बैंक की टीम मकान पर कब्जा नहीं ले सकी। फिलहाल दोनों पक्षों में कोई समझौता नहीं हो पाया है और कार्रवाई को रोक दिया गया है।

Latest articles

नियुक्ति की मांग को लेकर डीपीआई पहुंचे चयनित शिक्षक, बोले- 6 महीने बाद भी नहीं मिली जॉइनिंग

भोपाल। माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लोक शिक्षण...

भोपाल में प्रशासनिक सर्जरी: एडीएम, तीन एसडीएम समेत सात तहसीलदारों के तबादले

भोपाल। राज्य सरकार द्वारा सोमवार देर रात जारी की गई राज्य प्रशासनिक सेवा के...

भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा में रेस्टोरेंट के सेंडविच में निकली मरी हुई मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग से शिकायत, आज होगी जांच

भोपाल। राजधानी के माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा के एक रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा...

15 साल से प्लॉट और रजिस्ट्री का इंतजार, रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य फिर पहुंचे जनसुनवाई

भोपाल। राजधानी की गृह निर्माण समितियों में चल रहे फर्जीवाड़े और लेती-देती का एक...

More like this