6.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय‘हालात बहुत खराब हैं, मेरे देश के लोगों को..’, श्रीलंका संकट पर...

‘हालात बहुत खराब हैं, मेरे देश के लोगों को..’, श्रीलंका संकट पर भावुक हुए जयसूर्या

Published on

नई दिल्ली,

श्रीलंका में इस वक्त इमरजेंसी लग गई है, जिस तरह प्रदर्शनकी सड़कों पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं उससे देश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं. अब ताजा स्थिति को लेकर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने गुस्सा जाहिर किया है और कहा है कि मेरा मुल्क इस वक्त बहुत बुरे हालात से गुज़र रहा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सनथ जयसूर्या ने कहा, ‘श्रीलंका इस वक्त जिस हालात से गुजर रहा है, वह बहुत बुरे हैं. देश के लोगों को एक-एक चीज़ के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है. ना बिजली है, ना तेल और दवाई भी नहीं हैं इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता था.

सनथ जयसूर्या बोले कि हमारे देश के राजनेताओं की वजह से ये हालात हुए हैं, उनसे चीज़ें मैनेज नहीं हो पाई हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्रपति भवन के अंदर हैं, उसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी ने शांति बरती थी. हालांकि प्रदर्शन के दौरान 9 जुलाई को लोग देश के अलग-अलग कोने से आए थे, ऐसे में कोलंबो में प्रदर्शनकारियों की संख्या काफी बढ़ गई थी.

श्रीलंका के महान खिलाड़ियों में से एक और टीम के कप्तान रहे सनथ जयसूर्या ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में कोई अभद्रता नहीं की है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि श्रीलंका में जल्द ही लोकतंत्र लौटेगा. जयसूर्या बोले कि शीर्ष नेताओं को सभी धर्मों और अन्य लोगों को साथ लाना चाहिए, ताकि बैठकर चर्चा की जा सके.

श्रीलंका में अभी इतना बवाल चल रहा है, लेकिन अगले महीने यहां पर एशिया कप भी होना है. ऐसे में सनथ जयसूर्या बोले कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि एशिया कप श्रीलंका में ही होगा और तबतक हालात सुधर जाएंगे. हालांकि, माना जा रहा है कि अगर श्रीलंका में हालात नहीं सुधरते हैं तो एशिया कप को बांग्लादेश शिफ्ट किया जा सकता है.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...