9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयस्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर देश का मान बढ़ाएंगी अग्निवीर बेटियां,...

स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर देश का मान बढ़ाएंगी अग्निवीर बेटियां, बनेगा नया इतिहास

Published on

नई दिल्ली

अगले साल की शुरुआत तक इंडियन नेवी में अग्निवीर बेटियां सेलर्स के तौर पर भर्ती हो जाएंगी। इसके साथ ही अग्निवीर बेटियां एक नया इतिहास रचेंगी। अगले महीने भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत इंडियन नेवी का हिस्सा बनने वाला है। अग्निवीर के तौर पर भर्ती होने वालीं कुछ महिला सेलर्स को विक्रांत पर भी तैनात किया जा सकता है। हिंदुस्तान टाइम्स ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत पर भी तैनात होंगी अग्निवीर बेटियां
हाल ही में घोषित नई अग्निपथ स्कीम के तहत इंडियन नेवी में पहली बार ऑफिसर रैंक से नीचे के पदों पर महिलाओं की भर्ती होने जा रही है। अग्निपथ स्कीम के तहत तीनों सेनाओं में गैरअफसर रैंक के लिए युवाओं की 4 साल साल के भर्ती होगी। एचटी ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि नेवी में भर्ती होने वाली कुछ महिला अग्निवीरों को विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। विक्रांत देश में बनने वाला अबतक का सबसे बड़ा युद्धपोत है।

पहली बार नेवी में अफसर रैंक के नीचे होगी महिलाओं की भर्ती
इंडियन नेवी में अबतक महिलाएं सिर्फ ऑफिसर रैंक में ही भर्ती होती थीं। पहली बार अग्निपथ स्कीम के तहत पर्सनेल बिलो ऑफिसर रैंक (PBOR) काडर यानी अफसर रैंक के नीचे महिलाओं की भर्ती होगी। फिलहाल देश के इकलौते एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य पर भी नेवी की महिला अफसर तैनात हैं। एचटी ने एक अन्य अफसर के हवाले से बताया है कि नेवी के अग्निवीर जिनमें महिलाएं भी शामिल होंगी, को एयरक्राफ्ट कैरियर्स पर भी तैनात किया जाएगा।

अग्निपथ स्कीम के तहत नेवी में इस साल होगी 3000 भर्ती
अग्निपथ स्कीम के तहत नेवी की योजना 3000 कैंडिडेट को चुनने की है। इनमें से करीब 20 प्रतिशत तक महिलाएं होंगी। महिला अग्निवीरों को भी ट्रेनिंग मिलेगी जो पुरुषों को मिलेगी। इस साल तीनों सेनाएं मिलकर 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती करेंगी। इनमें से 40 हजार भर्तियां आर्मी में और 3-3 हजार एयर फोर्स और नेवी में होंगी।

अगले महीने स्वतंत्रता दिवस पर नेवी में शामिल होगा विक्रांत
एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत अगले महीने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंडियन नेवी में शामिल होने वाला है। इससे समंदर में भारत की मौजूदगी और ताकत में काफी इजाफा होगा। विक्रांत का वजन करीब 40,000 टन है। यह एयरक्राफ्ट कैरियर करीब 262 मीटर लंबा और 62 मीटर चौड़ा है। इस पर 30 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर तैनात किए जा सकते हैं। एयरक्राफ्ट कैरियर ‘विक्रांत’ पर मिग-29के लड़ाकू विमानों और केए-31 हेलिकॉप्टरों का एक बेड़ा तैनात किया जाएगा। इसके अलावा इस पर फाइटर एयरक्राफ्ट तैयार किए जाएंगे जिसके लिए अमेरिकी F-18 सुपर हॉर्नेट और फ्रांस के रफाल-M में से किसी एक को चुना जाना है।

भारत में बना सबसे बड़ा और विशालकाय एयरक्राफ्ट कैरियर है विक्रांत
‘विक्रांत’ कई मामलों में बेहद खास है। न सिर्फ यह भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर है बल्कि देश में बना सबसे बड़ा और विशालकाय युद्धपोत भी है। इंडियन नेवी में शामिल होने के बाद यह देश का दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर होगा। फिलहाल भारत में सिर्फ एक एयरक्राफ्ट कैरियर है- आईएनएस विक्रमादित्य।

हिंद महासागर में नहीं चलेंगी चीन की चालबाजियां
इंडियन नेवी हिंद महासागर क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की चीन की बढ़ती कोशिशों के मद्देनजर अपनी संपूर्ण क्षमता महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने पर जोर दे रही है। हिंद महासागर, देश के रणनीतिक हितों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ‘विक्रांत’ के जरिए भविष्य में हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की किसी की तरह की चालबाजी या हिमाकत का समय रहते मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकेगा।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...