11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeजनसम्पर्कदादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

Published on

भोपाल।

जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में शेगांव (महाराष्ट्र) के सिद्ध संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

प्रातः 9:30 बजे गर्भगृह परिक्रमा में विराजित संत श्री गजानन महाराज का अभिषेक, पूजन, अर्चना, आरती एवं हवन यजमान ओमप्रकाश राजपूत एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता राजपूत द्वारा पं. राजेन्द्र पलिया के सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। अमृत ग्रुप महिला मंडल द्वारा भक्ति भावपूर्वक सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से मंजू शर्मा, ज्योति शुक्ला, सुषमा मणि, कल्पना रावत, सुमन सिंह, नीता शुक्ला, अनीता राजपूत, रचना राजपूत सहित अयोध्या नगर एवं भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी महिला भक्तों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के उपरांत संत श्री गजानन महाराज को भोग स्वरूप झुंका-भाकर, मिरची ठेचा, मोदक, सूजी का हलवा, बूंदी, पूरी, पुलाव-सब्जी एवं नमकीन अर्पित किए गए। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, सचिव धनंजय बोरकर, मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य स्वाति बोरकर, आर. डी. धुर्वे, आलोक राजपूत, नेहा राजपूत सहित अनेक श्रद्धालु भक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Read Also:- 16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

गौतम नगर में हिस्ट्रीशीटर का जानलेवा हमला, ऑटो चालक के गले पर कटर से किए कई वार

भोपाल गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने ऑटो चालक पर कटर से...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी भोपाल के लगभग 35 प्रमुख इलाकों में रविवार को बिजली कटौती की जाएगी।...