17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedकेनरा बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI ने मेहुल चोकसी पर दर्ज किया...

केनरा बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI ने मेहुल चोकसी पर दर्ज किया नया मामला, जानिए क्या था फ्रॉड

Published on

नई दिल्ली

सीबीआई (CBI) ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। केनरा बैंक की अगुवाई वाले एक संघ के साथ कथित तौर पर 55.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। सीबीआई ने बेजेल ज्वलेरी और इसके पूर्णकालिक निदेशकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इनमें चोकसी के साथ चेतना झवेरी, दिनेश भाटिया और मिलिंद लिमये के नाम हैं।

केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बेजेल ज्वेलरी को एक समझौते के तहत कार्यशील पूंजी सुविधा के रूप में क्रमश: 30 करोड़ रुपये और 25 करोड़ रुपये के लोन के लिए मंजूरी दी थी। आरोप है कि लोन सोने तथा हीरे के आभूषणों के विनिर्माण और बिक्री के लिए दिया गया था। लेकिन कंपनी ने धन के दूसरी जगहों पर उपयोग को छिपाने के लिए खाते के माध्यम से कोई लेनदेन नहीं किया।

नीरव मोदी के साथ भी 13,000 करोड़ के घोटाले में नाम
एजेंसी ने आरोप लगाया कि कंपनी ने कर्ज नहीं लौटाकर बैंकों के संघ को 55.27 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। चोकसी पहले ही अपने भांजे नीरव मोदी  के साथ पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित है। चोकसी ने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली है, जहां वह 2018 में भारत से भाग जाने के बाद से रह रहा है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...