14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनीरव मोदी हुआ कंगाल? लंदन में कोर्ट का फाइन भरने तक के...

नीरव मोदी हुआ कंगाल? लंदन में कोर्ट का फाइन भरने तक के पैसे नहीं

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब नेशनल बैंक को चूना लगाने वाला भगोड़ा नीरव मोदी कंगाल हो गया है. लंदन में उसके पास अपने लीगल खर्चे उठाने तक के पैसे नहीं है. वो उधार के सहारे काम चल रहा है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कोर्ट ने नीरव मोदी पर 1.47 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. वो क्योंकि प्रत्यर्पण की अपील के लिए लागत का भुगतान नहीं कर पाया, इस वजह से उस पर जुर्माना लगा. लेकिन नीरव मोदी की हालत ऐसी है कि वो ये जुर्माने के पैसे भी नहीं चुका पा रहा है.

नीरव मोदी हुआ कंगाल!
असल में गुरुवार को पूर्वी लंदन में बार्किंगसाइड मजिस्ट्रेट कोर्ट में नीरव मोदी को पेश किया गया था. कोर्ट ने तब नीरव से पूछा कि उसकी तरफ से अभी तक प्रत्यर्पण की अपील के लिए लागत का भुगतान क्यों नहीं किया गया. इस पर नीरव मोदी ने बताया कि भारत में उसकी प्रॉपर्टी और अकाउंट फ्रीज कर लिए गए हैं. उसने बताया कि वर्तमान में वो अपने लीगल खर्चे नहीं उठा पा रहा है और उधार से काम चल रहा है. उसने अदालत के सामने ये प्रस्ताव रखा कि वो हर महीने 9.7 लाख रुपये जमा करवा सकता है. वैसे सुनवाई के वक्त एक समय ऐसा भी आया जब जज ने नीरव से पूछा कि अगर उसे फर्जी केस में फंसाया जा रहा है तो वो भारत जा अपनी बेगुनाही साबित क्यों नहीं करता. इस पर नीरव मोदी ने कहा कि उसे भारत में निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं है.

किसे लगाया चूना, कैसा बना भगोड़ा?
जानकारी के लिए बता दें कि भगोड़े नीरव मोदी ने ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपनी अपील का आखिरी मौका भी गंवा दिया है. ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि सुसाइड की प्रवृत्तियां दिखना प्रत्यर्पण से बचने का आधार नहीं बन सकता है. हालांकि नीरव ने अपने बचे कानूनी विकल्प का इस्तेमाल करते हुए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी, जहां से उसे निराशा हाथ लगी. केस की बात करें तो ये पूरा घोटाला नीरव मोदी की तीन कंपनियों, उसके अधिकारियों, पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया. यह 13,000 करोड़ से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का केस है. नीरव मोदी ने पीएनबी की बार्टी हाउस शाखा के अधिकारियों के साथ मिलकर 11,000 करोड़ रुपये से अधिक फर्जी ऋणपत्रों के माध्यम से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...